{"_id":"64d6852eede3793e8c084d03","slug":"loot-at-gun-point-in-finance-company-in-sultanpur-lodhi-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: सुल्तानपुर लोधी में बड़ी वारदात, गन प्वाइंट पर कैशियर को बंधक बना 72 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: सुल्तानपुर लोधी में बड़ी वारदात, गन प्वाइंट पर कैशियर को बंधक बना 72 हजार की लूट
Sat, 12 Aug 2023 12:43 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:43 AM IST
सार
एसएचओ लखविंदर सिंह टुरना ने बताया कि पुलिस ने कैशियर अंकुश के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक सुल्तानपुर लोधी पुलिस आसपास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरों तक पहुंचने में जुटी थी।
विज्ञापन
पुलिस को लूट की जानकारी देते फ्यूजन माइक्रो फाइनांस कंपनी के कैशियर अंकुश व अन्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर लोधी के सबसे भीड़भाड़ वाले एरिया चौक चेलियां में दिनदहाड़े पांच नकाबपोश लुटेरों ने गनप्वाइंट पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चौक चेलिया के समीप स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनांस कंपनी की शाखा में लुटेरों ने गन प्वाइंट पर कैशियर को बंधक बनाकर 72 हजार रुपये लूट लिए। लुटेरे शाखा कर्मियों के पांच मोबाइल, सीसीटीवी के डीवीआर भी ले गए हैं।
विज्ञापन
चौक चेलिया से गुरुद्वारा गुरु का बाग वाली सड़क पर दूसरी मंजिल पर स्थित फ्यूजन माइक्रो फाइनांस कंपनी की शाखा कार्यालय में दोपहर तीन बजे नकाबपोश पांच युवक हथियार लेकर घुसे। कैशियर अंकुश ने बताया कि कार्यालय में दाखिल हुए इन नकाबपोश लुटेरों में से तीन के पास रिवाल्वर थी। इन लोगों ने उसे व अन्य कर्मियों को पिस्टल दिखाकर बंधक बना लिया और कार्यालय में मौजूद 72 हजार रुपये की नकदी और सीसीटीवी के डीवीआर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही एसपी सुरिंदर कुमार, डीएसपी सतनाम सिंह और एसएचओ लखविंदर सिंह टुरना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसएचओ लखविंदर सिंह टुरना ने बताया कि पुलिस ने कैशियर अंकुश के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक सुल्तानपुर लोधी पुलिस आसपास के एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर लुटेरों तक पहुंचने में जुटी थी।
विज्ञापन