फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   LLB student arrested with heroin

एलएलबी का स्टूडेंट हेरोइन के साथ गिरफ्तार

Fri, 08 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 08 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
LLB student arrested with heroin

पुलिस के नारकोटिक्स सेल ने विशेष नाके दौरान दो युवकों को बीस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शहर में अपने पक्के ग्राहकों को हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान करन कुमार हैरी व संदीप सिंह दीप निवासी फेज-3 के रूप में हुई है। करन2 एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है, जबकि दूसरा बेरोजगार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन


अदालत ने आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति शहर में हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस की तरफ से फेज-3ए स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकेबंदी करके चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कॉरपियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई। इस दौरान गाड़ी से बीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी करन कुमार एलएलबी कर रहा था। जबकि संदीप बेरोजगार बताया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि करन को विवाह में एक प्रोग्राम में एक व्यक्ति मिला था। उसने युवक को ज्यादा पैसे कमाने का लालच देकर इस धंधे में लगा दिया था। पुलिस ने आरोपियों की कार को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस द्वारा उम्मीद है कि केस में कुछ और नाम भी सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed