फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   live in friend killed by boy after doing sex at sirsa of haryana

लिव इन में रह चुकी फ्रेंड को फोन करके बुलाया, सेक्स किया और फिर...

Sun, 08 Jan 2017 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Sun, 08 Jan 2017 04:52 PM IST
live in friend killed by boy after doing sex at sirsa of haryana
रेप
युवक ने लिव इन में रह चुकी अपनी फ्रेंड को फोन करके बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने के बाद किया चौंकाने वाला कांड। उसने महिला की हत्या कर दी। घटना हरियाणा के सिरसा जिले की है।


डबवाली पुलिस को पता चला है कि महिला युवक के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह चुकी थी और उसे ब्लैकमेल कर रही थी। जिले के गांव जंडवाला बिश्नोइयां में हुई इस वारदात में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चौथे की तलाश जारी है।


पूछताछ में बताया कि हत्या से पहले एक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। हत्या के बाद आरोपी उसे नहर में फेंकना चाहते थे, लेकिन डर के मारे खेतों में फेंककर फरार हो गए। महिला को घटना वाले दिन फोन कर हनुमानगढ़ से संगरिया बुलाया गया और डबवाली क्षेत्र में उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पति से हो चुका था तलाक, दो बच्चे भी थे

live in friend killed by boy after doing sex at sirsa of haryana
रेप
पुलिस के अनुसार, पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के गांव संगर कोठा निवासी महिला तलाक के बाद अपने दो बच्चों को पति के पास छोड़कर चली गई। वह संगरिया निवासी जगतार सिंह के साथ लिवइन रिलेशन में रहने लगी। कुछ दिनों की रिलेशनशिप के बाद वह जगतार सिंह को ब्लैकमेल करने लगी।

बताया जाता है कि एक दिन उसने जगतार सिंह को फोन कर अपनी (जगतार) जमीन उसके नाम करने के लिए दवाब बनाया, वरना रिलेशन को जगजाहिर करने की धमकी दे डाली। महिला ने लगातार धमकी दी तो जगतार सिंह परेशान हो गया और उसने अपने छोटे भाई अवतार सिंह को पूरी कहानी बताई।

इसके बाद छोटे भाई ने साजिश रची और गिदड़खेड़ा निवासी रवि व वकील से संपर्क साधा। इसके बाद वकील ने फोन कर बहाने से महिला को बुलाया और बाइक पर गांव गिदड़खेड़ा ले आया। यहां एक खेत में बने कोठे पर वहां जगतार ने उससे शारीरिक संबंध बनाए।

ठिकाने लगाने जा रहे थे कि पंक्चर हो गया वाहन

live in friend killed by boy after doing sex at sirsa of haryana
रेप - फोटो : डेमो फोटो
रात करीब 12 बजे चारों लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए वे गांव जंडवाला बिश्नोइयां की ओर चल दिए, लेकिन रास्ते में ही उनका वाहन पंक्चर हो गया। इसके बाद वे शव को गांव जंडवाला बिश्नोइयां रकबा में ही फेंककर फरार हो गए।

एसआइ राजा राम ने जगतार, उसके भाई अवतार और रवि को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि पुलिस ने 9 दिसंबर 2016 को जंडवाला बिश्नोईयां के खेतों से शव बरामद किया था।

संगरिया निवासी जगतार ने अपने भाई अवतार, दोस्त रवि व वकील के साथ मिलकर महिला को मौत के घाट उतारा था। महिला जगतार के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसके चलते आरोपियों ने उसे रास्ते से हटा दिया। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
-सुरजीत सहारण, प्रवक्ता, हरियाणा पुलिस, सिरसा
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed