Sonipat News: गुलशन ढाबा के सामने शराब कारोबारी की अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या, पुलिस टीम जांच में जुटी
मृतक की पहचान गांव सरगथल के सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा के रूप में हुई है। कारोबारी स्कॉर्पियो पर सवार था। अज्ञात हमलावरों ने करीब पौने नौ बजे अंधाधुंध फायरिंग की। पुलिस टीम मौके पर जांच करने में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के सामने मुरथल स्थित गुलशन ढाबे पर स्कॉर्पियो गाड़ी सवार शराब कारोबारी की अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी। हमलावरों ने इस दौरान करीब 20 से 25 राउंड फायर किए हैं। सूचना के बाद एसीपी संदीप धनखड़ और मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से गांव सरगथल फिलहाल आईटीआई चौक के पास रहने वाले शराब कारोबारी सुंदर मलिक उर्फ सुंदरा (36) रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे मुरथल स्थित गुलशन ढाबा परिसर में मौजूद थे। उसी दौरान आए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 20 से 25 राउंड फायर किए हैं। संदीप मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। ढाबा संचालक ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
भाऊ गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी
भाऊ गैंग के सरगना हिमांशु रिटोली ने सोशल मीडिया सुंदर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। भाऊ गैंग के सरगना ने लिखा कि सुंदर अपने आपको बड़ा बदमाश मानता था, इसलिए उसकी हत्या करवाई है। सोशल मीडिया पर हमारे खिलाफ बोलता था। रोहतक के गांव रिटोली का रहने वाला हिमांशु उर्फ भाऊ अमेरिका में बैठकर गैंग चला रहा है। मातूराम हलवाई फायरिंग मामले भाऊ गैंग के कई शार्प शूटरों को सोनीपत एसटीएफ गिरफ्तार कर चुकी है।