{"_id":"5905b7964f1c1b083c8b4569","slug":"life-prisonment-to-boy-in-friend-murder-by-chandigarh-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लिए पत्थर मार मार कर कत्ल किया था दोस्त, अब ताउम्र जेल में रहेगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लिए पत्थर मार मार कर कत्ल किया था दोस्त, अब ताउम्र जेल में रहेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 30 Apr 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
उम्रकैद की सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसा इंसान से क्या कुछ नहीं करा लेता। इसके चक्कर में एक युवक अपने ही दोस्त का कातिल बन बैठा, अब वह सारी जिंदगी जेल में रहेगा। पैसे के लेनदेन में दोस्त की हत्या करने वाले गोरखपुर यूपी निवासी श्रीनिवास को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर 6 महीने अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
सेक्टर-19 थाना पुलिस में दर्ज मामले के तहत 10 सितंबर 2014 को सेक्टर-20 स्थित ओल्ड लेबर चौक पर खून से लथपथ हालत में एक शव मिला था। पुलिस जांच के बाद मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले राम किशन के तौर पर हुई थी। वह परिवार के साथ पंजाब स्थित गोबिंदगढ़ में रहता था। जांच के दौरान एक चाय बेचने वाले ने पुलिस को बताया कि श्रीनिवास ने उसे बताया था कि उसके हाथों किशन की हत्या हुई है और वह सिरेंडर करना चाहता है।
इसके बाद श्रीनिवास ने पुलिस को सिरेंडर कर बताया था कि उसने ही राम किशन की हत्या की थी। पुलिस को उसने बताया कि उसका श्रीनिवास के साथ पैसों का लेनदेन था, लेकिन राम किशन उसके पैसे वापस नहीं दे रहा था। वारदात की रात दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पैसों की बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और आवेश में आकर उसने वहीं पडे़ एक पत्थर से उसके सिर पर वार कर उसे लहुलुहान कर दिया था और वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया था।