{"_id":"58d144084f1c1be8561a1505","slug":"lie-detector-tests-mohali-akam-murder-seerat-kaur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एकम हत्याकांड: बयान बदल रही है सीरत, अब लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकम हत्याकांड: बयान बदल रही है सीरत, अब लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 22 Mar 2017 10:10 AM IST
विज्ञापन
अब सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाएगी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में सच को सामने लाने के लिए पुलिस ने मामले की मुख्य आरोपी सीरत का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की तैयारी की है। जिला अदालत ने सोमवार को ही पुलिस से स्पष्ट कहा था कि यह मामला हाईप्रोफाइल है, इसकी जांच में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
वहीं, एकम के पिता जसपाल सिंह व भाई दर्शन सिंह बार-बार दावा कर रहे हैं कि अकेले सीरत ने एकम को नहीं मारा है, इसमें कई लोग शामिल हैं। सीरत पुलिस को गलत जानकारी दे रही है। इसके बाद पुलिस ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू की है।
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने भी लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की तैयारियों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही अदालत में अर्जी लगाई जाएगी। मंजूरी मिलने के बाद यह कार्रवाई हो पाएगी।

गोली तीसरे व्यक्ति ने मारी: पैरेंट्स
Mohali murder
- फोटो : अमर उजाला
गोली तीसरे व्यक्ति ने मारी: पैरेंट्स
हालांकि सीरत सोमवार को जज के सामने खुद इस बात को कबूल चुकी है कि उसने ही एकम को गोली मारी है। सीरत द्वारा कोर्ट में दिए गए बयान के बाद भी कई सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि जिस तरीके से एकम के सिर पर गोली लगी है। ऐसे में मृतक के पैरेंट्स आशंका जता रहे हैं कि गोली किसी तीसरे व्यक्ति ने मारी है। उनका कहना है कि जब लड़ाई होती है तो गोली ऐसे नहीं चल सकती है। गोली सिर पर ही क्यों लगी, किसी अन्य जगह पर क्यों नहीं लगी। इसके अलावा पैरेंटस इस बात पर भी संदेह जता चुके हैं कि एकम छह फुट तीन इंच लंबा था। उसका वजन अधिक था। मारने के बाद सीरत अकेले अटैची को नहीं उठा सकती है। ऐसे में कोई व्यक्ति उसके साथ जरूर था।
कोठी के नीचे कार में मिला था शव
फेज-3बी1 में कोठी के नीचे कार की बैक सीट पर रविवार सुबह एकम सिंह ढिल्लों का शव मिला था। इस संबंध में ऑटो चालक ने पुलिस को सूचित किया था। उसने पुलिस को बताया था कि फेज-3बी1 में कोठी नंबर 116 के बाहर दो महिलाएं खड़ी थीं। इस दौरान महिलाओं ने उसे हाथ देकर रोका था और अटैची को कार में रखवाने के लिए उससे मदद मांगी थी। इस दौरान जब उसने अटैची कार में रखवाया तो उसके हाथ में खून लग गए थे। इस दौरान पुलिस ने मौके पहुंचकर जब कार खोली तो उसमें अटैची निकला। अटैची में एक का खून से सना हुआ शव बरामद हुआ था।