फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lic agent beaten in car parking dispute, died in hospital

कार पार्किंग के झगड़े में 4 युवकों ने किया वो कांड, LIC एजेंट की जान चली गई

Sun, 03 Sep 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 03 Sep 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
lic agent beaten in car parking dispute, died in hospital
कार पा​र्किंग के झगड़े में LIC एजेंट की जान चली गई
एलआईसी एजेंट के लिए कार पार्किंग जानलेवा बन गई, क्योंकि कार पार्किंग को लेकर झगड़े में चार युवकों ने ऐसा कांड कर दिया कि उसकी जान चली गई। घटना चंडीगढ़ की है। सेक्टर-34/44 की विभाजित सड़क पर स्कोडा सवार चार युवकों ने कार पार्किंग को लेकर सेक्टर-37 निवासी प्रवीण यादव की पिटाई कर दी। इसके बाद प्रवीण मौके पर बेहोश हो गए। उन्हें जीएमसीएच-32 ले जाया गया, वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं देर रात पुलिस ने आरोपी मनींदर बैंस (49) मोहाली फेज-7 निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी सेना का कर्नल बताया जा रहा है, जो इन दिनों छुट्टी पर आया हुआ है। हालांकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि करने से बचते रहे। पुलिस रविवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी।
विज्ञापन


डीएसपी साउथ दीपक यादव के अनुसार, सेक्टर-37 निवासी प्रवीण यादव (38 वर्ष) शनिवार दोपहर अपनी शेवरले बीट कार से सेक्टर-45 की ओर जा रहे थे। यादव लाइफ इंश्योरेंस एजेंट के तौर पर काम करते थे। साथ ही उनका गुड्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स का भी कारोबार था। दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह सेक्टर-34/44 की विभाजित सड़क पर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल सुनने के लिए उन्होंने कार साइड में पार्क की और बात करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पीछे से स्कोडा कार आई और उसमें सवार चार युवकों ने उन पर कार पार्क करने को लेकर कमेंट किया। यादव ने जब उन्हें जवाब दिया तो कार में सवार चारों युवक उतरे और उनसे बहस करने लगे। इसके बाद बात बढ़ने पर चारों ने यादव की पिटाई कर दी।


इसके बाद आरोपियों में से एक युवक ने यादव का कॉलर पकड़ा और उसे ऊपर उठा लिया। इस दौरान यादव बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पीसीआर उन्हें जीएमसीएच-32 ले गई, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed