फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lecturer had sent obscene messages on whatsapp to college student

वाट्सएप पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजता था लेक्चरर

Thu, 13 Aug 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमरउजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 13 Aug 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
lecturer had sent obscene messages on whatsapp to college student

वाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर कर कई महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था लेक्चरर। मामला पंजाब के पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी कांस्टीटुएंट कालेज घन्नौर का है।

विज्ञापन


पंजाबी यूनिवर्सिटी कांस्टीटुएंट कालेज घन्नौर में लेक्चरर अरमान राजपूत पटियाला के सरकारी महिंदरा कालेज की छात्रा को वाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेजकर परेशान भी कर रहा था। कई महीने से यह सिलसिला चल रहा था।
विज्ञापन


आरोपी लेक्चर के पिता पंजाबी यूनिवर्सिटी में ही काम करते हैं। आरोपी उन्हीं के दम पर पीयू में अपने बड़े अधिकारियों से लिंक होने की बात कहकर स्टूडेंट्स को झांसे में लेता था। विजिलेंस ब्यूरो की जांच में यह अहम खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मुझे सर मत कहो, मैं तुमसे कुछ ही बड़ा हूं, दोस्ती भी हो सकती है।’ इस तरह के अनेक अश्लील मैसेज वाट्स एप पर करके लेक्चरर अरमान राजपूत महिंदरा कालेज की छात्रा को परेशान कर रहा था। विजिलेंस ब्यूरो के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि आरोपी जब महिंदरा कालेज में सप्लीमेंटरी एग्जाम लेने आया था, उस समय उसने छात्रा से उसे पास कराने का झांसा देकर नंबर ले गया था। इसके बाद से वह वाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेजकर छात्रा को परेशान करने लगा था।

विजिलेंस ब्यूरो के मुताबिक आरोपी का पिता पीयू में ही सीनियर सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात हैं। आरोपी इनके जरिये सप्लीमेंट वाले स्टूडेंट्स की लिस्टें निकलवा लेता था और फिर उन्हें एग्जाम पास कराने का झांसा देता था और रिश्वत लेता था।


खास तौर से वह छात्राओं को अपना निशाना बनाता था। पिछले कुछ समय से यह सब चल रहा था। इस दौरान आरोपी लेक्चर ने कितने स्टूडेंट्स को अपना निशाना बनाया, फिलहाल विजिलेंस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed