फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawrence Bishnoi gang henchman arrested from Mohali

Punjab News: नवरात्र में विदेशी हैंडलरों के इशारे पर वारदात की साजिश नाकाम, लॉरेंस-बराड़ गैंग का गुर्गा दबोचा

Wed, 18 Oct 2023 09:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 18 Oct 2023 09:55 PM IST
सार

एजीटीएफ के एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि सचिन बच्ची का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पंजाब पुलिस का वांछित था। आगे की जांच जारी है और इस मॉड्यूल से संबंधित कुछ और बरामदगी और गिरफ्तारी की उम्मीद है।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi gang henchman arrested from Mohali
एजीटीएफ के गिरफ्त में सचिन उर्फ बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने नवरात्र में विदेशी हैंडलरों के इशारे पर बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम कर दिया है। एजीटीएफ ने खरड़ के लांडरां से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिसार के मांगली निवासी सचिन उर्फ बच्ची के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपी से चार पिस्तौल और 12 कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सचिन और गिरोह के अन्य गुर्गे अपने विदेशी हैंडलरों के इशारे पर सनसनीखेज अपराधों को अंजाम देने के लिए साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार आरोपी गिरोह के गुर्गों को वाहन और छिपने के ठिकाने मुहैया करवाने में शामिल रहा है। डीजीपी यादव ने बताया कि एडीजीपी प्रमोद बान की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों ने लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के गेट के पास से सचिन को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पुलिस को लंबे समय से थी तलाश

एजीटीएफ के एआईजी संदीप गोयल ने बताया कि सचिन बच्ची का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वह पंजाब पुलिस का वांछित था। आगे की जांच जारी है और इस मॉड्यूल से संबंधित कुछ और बरामदगी और गिरफ्तारी की उम्मीद है। इस संबंध में थाना स्टेट क्राइम मोहाली में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अधीन एफआईआर दर्ज की गई है।

गैंगस्टर पंचम मुंबई के होटल से गिरफ्तार, साथी हिमांशु भी काबू

उधर, जालंधर के सीआईए स्टाफ की टीम ने कई मामलों में वांछित गैंगस्टर पंचम और उसके साथी को मुंबई पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में कुर्ला के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि आरोपी पंचम मुंबई के एक होटल में रुका था, जिसे मुंबई पुलिस की मदद से जालंधर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी के साथी हिमांशु उर्फ माट्टा को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि गैंगस्टर पंचम के खिलाफ जालंधर समेत अन्य जिलों में करीब 15 केस दर्ज हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed