फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lawrence Bishnoi confessed procured two zigana pistols from America through Goldie Brar for Gogi gang

अतीक-अशरफ हत्याकांड: अमेरिका से आई जिगाना पिस्टल, लॉरेंस बिश्नोई ने मंगवाई, अब एजेंसियों को ये शक

Mon, 22 May 2023 06:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 May 2023 06:02 PM IST
सार

अतीक-अशरफ हत्याकांड को शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या व सनी सिंह ने अंजाम दिया था। यूपी पुलिस की एसआईटी की पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली के गोगी गैंग ने सनी सिंह को विदेशी पिस्टल रखने को दिया था।

विज्ञापन
Lawrence Bishnoi confessed procured two zigana pistols from America through Goldie Brar for Gogi gang
अतीक-अशरफ हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 अप्रैल को प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई थी। प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल ले जाते समय पुलिस हिरासत में दोनों की हत्या से हड़कंप मच  गया था। इस हत्याकांड में एक नाम बेहद चर्चा में है। वह है 'जिगाना'। दरअसल, जिगाना पिस्टल का नाम है। यह वही पिस्टल है जिसका इस्तेमाल अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ फायरिंग में किया गया। अब इसके तार लॉरेस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, गोगी गैंग और अमेरिका से जुड़ने लगे हैं। 

विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई ने जिगाना पिस्टल अमेरिका से मंगवाई थी। इन्हें भारत तक पहुंचाने में गोल्डी बराड़ ने अहम भूमिका निभाई। दोनों जिगाना पिस्टल 2021 में मंगवाई गई थी। इन पिस्टल को गोगी गैंग के लिए मंगवाया गया था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने खुद यह बात कबूली है। 
विज्ञापन


अब इंटेलिजेंस एजेंसियों को शक है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में इन्हीं जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। जिसे लॉरेंस बिश्नोई ने मुहैया करवाया था। हाल ही में तिहाड़ जेल में बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की हत्या को अंजाम दिया गया। इस हत्याकांड में गोगी गैंग का नाम सामने आया है। वहीं लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गोल्डी बराड़ ने इसकी जिम्मेदारी ली है। अब पूरे मामले के तार आपस में जुड़ने लगे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


गोगी गैंग ने सनी को दी थी पिस्टल
अतीक-अशरफ हत्याकांड को शूटर लवलेश तिवारी, अरुण मौर्या व सनी सिंह ने अंजाम दिया था। यूपी पुलिस की एसआईटी की पूछताछ में सामने आया कि दिल्ली के गोगी गैंग ने सनी सिंह को विदेशी पिस्टल रखने को दिया था लेकिन गोगी की हत्या के बाद सनी पिस्टल लेकर अपने घर भाग निकला था। आशंका है कि इसी पिस्टल का इस्तेमाल हत्याकांड में किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed