फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   late night accident, verna and fortuner accident, chandigarh news

देर रात रफ्तार का कहर, दो कारों की तेज भिड़ंत में दो घायल

Tue, 25 Jul 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Jul 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
late night accident, verna and fortuner accident, chandigarh news
Accident
चंडीगढ़ की सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार आधी रात सवा 12 बजे फिर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में सवार दो युवक घायल हो गए जबकि दूसरी कार में सवार युवक कार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


हादसा सेक्टर-आठ व नौ के लाइट प्वाइंट पर हुआ। पुलिस ने बताया कि भिड़ंत के बाद फॉरच्यूनर कार खंभे से जा टकराई जबकि वरना कार डिवाइडर पर चढ़ गई। दोनों ही कारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वरना कार में सवार युवक फरार हो गए जबकि फॉरच्यूनर में सवार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक का नाम अर्जुन है।  पुलिस का कहना है कि युवकों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति हो गई थी। पुलिस ने क्रेन मंगाकर गाड़ियों को हटवाया और यातायात सुचारु किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed