{"_id":"804e3ee4ce819fa1731008861cbc6644","slug":"lancer-car-drivers-firing-on-punjab-police-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांसर कार सवार 4 युवकों ने पंजाब पुलिस पर बरसाई गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लांसर कार सवार 4 युवकों ने पंजाब पुलिस पर बरसाई गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Sat, 16 Jan 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर-पटियाला रोड पर उस समय माहौल गरमा गया, जब गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने लांसर कार सवार युवकों की तलाशी लेने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार युवकों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिए। पुलिसकर्मी ने जमीन पर लेटकर अपना बचाव किया। इसके बाद उसने कार पर तीन फायर किए। एक गोली कार के अगले शीशे पर लगी, जबकि दो का निशाना चूक गया।
विज्ञापन
हालांकि, आरोपी युवक नाभा गांव के रास्ते से भागने में सफल रहे। गोली चलने की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी डेराबस्सी अर्शदीप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12.10 बजे पीसीआर पार्टी के हेड कांस्टेबल लेखराज और हवलदार लक्ष्मण सिंह बाइक से जीरकपुर-पटियाला रोड पर गश्त कर रहे थे। जब वह गुरुद्वारा श्री नाभा साहिब के पास पहुंचे तो रोड किनारे एक सफेद रंग की लांसर कार खड़ी दिखाई दी।
विज्ञापन
कार की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगा हुआ था। शक के आधार पर पीसीआरकर्मी जब कार चालक के पास पूछताछ के लिए पहुंचा। हेड कांस्टेबल लेखराज सिंह ने बताया कि जब कार चालक को पूछताछ के लिए कार से बाहर निकलने के लिए कहा तो वह कार स्टार्ट करके भागने की कोशिश करने लगा। इस पर हेड कांस्टेबल लेखराज ने खिड़की से ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश की। तभी ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे युवक ने पिस्तौल से फायर कर दिया।
विज्ञापन
गोली से बचने के लिए हेड कांस्टेबल लेखराज सिंह नीचे की ओर झुक गया। कार में सवार युवकों ने मौका पाकर कार को मोड़कर जीरकपुर की ओर भागने लगे। इस दौरान लेखराज ने अपनी .9 एमएम की पिस्तौल से कार पर तीन फायर किए। एक गोली कार के अगले शीशे पर लगी, जबकि दो फायर का निशाना चूक गया। इसके बाद युवकों ने कार गांव नाभा की ओर मोड़कर मोहाली की ओर भाग गए।
घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाभा, दयालापुरा और पभात क्षेत्र की कालोनियों की छानबीन की। लेकिन, आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। हेड कांस्टेबल लेखराज ने शिकायत में बताया है कि कार सवार युवकों की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के करीब है। इनमें से ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने धारीदार स्वैटर पहन रखा था और देखने में पंजाबी लग रहा था।
वहीं, घटना की सूचना पर डीएसपी डेराबस्सी अर्शदीप सिंह, जीरकपुर थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह, डेराबस्सी थाना प्रभारी तिरलोचन सिंह, लालड़ू थाना प्रभारी गुरजीत सिंह भारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। इस संबंध में डीएसपी अर्शदीप सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल लेखराज सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।