फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lakhs of rupees looted in the bank in Dakha of Punjab

Dakha News: पंजाब नेशनल बैंक में साढ़े सात लाख रुपये की लूट, पांच लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद

Thu, 11 Aug 2022 08:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Aug 2022 08:35 PM IST
सार

लुधियाना के एसएसपी ग्रामीण हरजीत सिंह ने बताया कि बैंक के खजांची कमलप्रीत सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में पांचों लुटेरे इलाके से ही जुड़े लग रहे हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Lakhs of rupees looted in the bank in Dakha of Punjab
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना जिले में बैंक लूट का मामला सामने आया है। यहां के थाना दाखा के गांव देतवाल में शाम चार बजे पांच हथियारबंद नकाबपोशों ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 7 लाख 44 हजार 230 रुपये लूट लिए। दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए लुटेरों के पास 12 बोर की एक बंदूक, एक  पिस्टल और तेजधार हथियार थे। लुटेरों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। महज 10 मिनट में लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन


सहायक प्रबंधक रिप्सी अरोड़ा ने बताया कि बैंक में कोई भी सुरक्षा कर्मी नहीं है। पांच में से चार लुटेरे बैंक के अंदर दाखिल हुए जबकि एक बाहर निगरानी करता रहा। अंदर घुसे लुटेरों में एक के पास बंदूक, एक के पास पिस्टल और दो के हाथ में तेजधार हथियार थे। लुटेरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए स्टाफ सहित बैंक में मौजूद सभी के मोबाइल फोन छीन लिए। 
विज्ञापन


इसके बाद हथियारों को लहराते हुए बैंक के खजांची के काउंटर में दाखिल होकर उसे बाहर निकाल दिया। लुटेरों ने कैश काउंटर में रखे 7 लाख 44 हजार और 230 रुपये अपने बैग में भरे और फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांचों लुटेरों की तस्वीरें कैद हो गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद जिला ग्रामीण पुलिस के एसएसपी हरजीत सिंह, डीएसपी दाखा जश्नदीप सिंह, थाना दाखा के प्रभारी अजीतपाल सिंह दल-बल के साथ बैंक पहुंचे। पूरे इलाके में नाकाबंदी की गई लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और अन्य तकनीकी माहिरों की मदद ली जा रही है। बता दें कि गुरुवार को बैंक के सीनियर मैनेजर छुट्टी पर थे। उच्च अधिकारियों सहित अन्य अफसर पूरे इलाके के सीसीटीवी खंगालने में जुटे हैं। 


एसएसपी बोले- लुटेरे स्थानीय, जल्द पकड़े जाएंगे
लुधियाना के एसएसपी ग्रामीण हरजीत सिंह ने बताया कि बैंक के खजांची कमलप्रीत सिंह के बयान पर केस दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में पांचों लुटेरे इलाके से ही जुड़े लग रहे हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बैंक में कोई भी सुरक्षा कर्मी नहीं है। सभी लुटेरों की उम्र 20 से 25 साल के बीच लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed