फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady video viral in sirsa, rape allegation on boy, threatened by name of minister

लड़की बोली- खेत में रेप किया और कहा- मंत्री मेरा नाना है, किसी को बताया तो मार दूंगा

Tue, 17 Apr 2018 12:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Tue, 17 Apr 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
lady video viral in sirsa, rape allegation on boy, threatened by name of minister
rape victim
एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह युवक पर रेप करने और मंत्री के नाम पर जान से मारने की धमकी देने की बात कह रही है। वीडियो का पता चलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला हरियाणा के सिरसा का है। नेशनल हाईवे नौ पर खैरेकां के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई।
विज्ञापन


हादसे में कार चला रहा युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवक एक मंत्री का धेवता बताया जाता है, उसे हिसार के एक निजी अस्पताल और युवती को अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उस घायल युवती की ओर से वीडियो जारी किया गया कि मंत्री की दोहते ने हादसे से पहले उससे रेप किया है।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होते है, हड़कंप मच गया और सिरसा पुलिस बयान लेने के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज पहुंची, जहां डाक्टरों ने युवती को बयान के लिए अनफिट बताया। हादसा रविवार शाम साढ़े पांच बजे डबवाली रोड पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की बोली- लिफ्ट दी और खेतों के बीच ले गए

lady video viral in sirsa, rape allegation on boy, threatened by name of minister
rape
राहगीरों ने घायल युवक युवती को पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गये और रेफर करा कर हिसार ले गये। सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में अस्पताल में युवती कह रही है कि उसे गाड़ी में लिफ्ट दी गई थी। रास्ते में एक खेत में लेजाकर उससे गाड़ी चला रहे युवक ने दुष्कर्म किया।

उसके बाद उसे गाड़ी में बैठाया और कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। मंत्री मेरा नाना है। वह गाड़ी बहुत तेज गति से चला रहा था। इसलिए हादसा हुआ। रविवार रात करीब साढे़ 11 बजे युवती की हालत नाजुक होते देख डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती के पति को भी सूचित कर दिया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टरों से घायल युवती की स्थिति के बारे में पूछा। युवती ने डॉक्टरों से कहा कि मुंह में चोट लगने के कारण बोलने में कठिनाई हो रही है। डॉक्टरों ने युवती को बयान दर्ज कराने में अनफिट पाया। इसलिए पुलिस घायल युवती का बयान दर्ज नहीं कर पाई।

जिस युवक ने वीडियो बनाया, उसे मिल रहीं धमकियां

lady video viral in sirsa, rape allegation on boy, threatened by name of minister
rape
खुद को सामाजिक कार्यकर्ता बताने वाले बरनाला के युवक सुभाष ठाकुर ने युवती का बयान मोबाइल पर रिकार्ड कर लिया और इसका वीडियो सोमवार सुबह व्हाट्सए ग्रुपों में डाल दिया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सदर थाना पुलिस प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सचाई का पता लगाने अग्रोहा गई। उधर, सुभाष ठाकुर का ने मीडिया को बताया कि युवक के परिजनों की ओर से उसे धमकिया मिल रही हैं। उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।

दर्ज होंगे बयान
युवती का बयान दर्ज करने के लिए पुलिस अस्पताल गई थी। युवती ने डॉक्टर के माध्यम से कहा है कि मुंह में चोट लगने के कारण उसे बोलने में कठिनाई हो रही है। युवती मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली है। उसका पति भी उसके पास आ चुका है। मंगलवार को युवती का बयान दर्ज किया जाएगा।
 - विनोद कुमार, सदर थाना प्रभारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed