फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lady Suicide Attempt in GMSH 16 Chandigarh

जय माता दी का जयकारा लगाते हुए महिला ने काट लिया गला और हाथ, रिश्तेदार से मिलने आई थी

Tue, 04 Sep 2018 10:11 AM IST
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Sep 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
Lady Suicide Attempt in GMSH 16 Chandigarh
महिला ने किया खुदकुशी का प्रयास
एक महिला ने माता के जयकारे लगाए और खिड़की का कांच तोड़कर अपना गला और हाथ काटकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, इस समय हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। इस समय वह बयान देने की हालत में भी नहीं है। घटना चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (जीएमएसएच) सेक्टर-16 की है। सोमवार रात पौने आठ बजे की है।
विज्ञापन


जीएमएसएच में अपने रिश्तेदार को देखने पहुंची महिला अस्पताल के बाथरूम में गई और खिड़की का कांच तोड़कर अपना गला और हाथ काट लिया। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। बाथरूम में भी खून फैल गया। इसकी भनक लगते ही हॉस्पिटल में हड़कंप मच गया। शोर-शराबे के बाद जीएमएसएच के स्टाफ की मदद से महिला को किसी तरह बाथरूम से बाहर निकाला कर अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


महिला की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायल महिला की पहचान देहरादून निवासी ढिल्लू (35) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार घायल ढिल्लू की मामी का जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। वह एमरजेंसी में एडमिट हैं। ढिल्लू अपने मामी से मिलने के लिए देहरादून से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 7.45 बजे हॉस्पिटल के बाथरूम में जाकर खिड़की का शीशा तोड़ा और कांच के टुकड़े से अपना गला और हाथ काट लिया। कांच टूटने से वहां पर जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद हॉस्पिटल के स्टाफ और अन्य लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने देखा कि बाथरूम में महिला खून से लथपथ पड़ी है और उसके गले से खून बह रहा है। इसके बाद घायल महिला को किसी तरह बाहर निकालकर इलाज शुरू किया गया, लेकिन गले से खून का बहाव नहीं रुकने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नहीं थमा खून का बहना
घायल महिला के मामा केसर ने बताया कि उसकी पत्नी का कुछ समय पहले से इलाज चल रहा है। उसकी भांजी ढिल्लू अपनी मामी को देखने के लिए देहरादून से आई थी। रात करीब पौने आठ बजे उसे पता लगा कि उसकी भांजी ने कांच के टुकड़े से अपना गला काट लिया है। वह पहुंचा तो उसकी भांजी खून से लथपथ थी और उसके गले से तेजी से खून बह रहा था। डॉक्टरों की काफी कोशिश के बाद भी खून बहना नहीं रुका।


जय माता दी की जयकार लगा रही थी
अस्पताल में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब बाथरूम का दरवाजा खोला गया तो पूरे बाथरूम में शीशा और खून बिखरा फैला था। इस दौरान महिला माता के जयकारे लगा रही थी। इसके अलावा कुछ और भी बोल रही थी, जो समझ नहीं आ रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed