फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lady killed by husband and in-laws in gurdaspur of punjab

पिता आए तो बेटी ऐसी हालत में मिली, देखकर चिल्लाने लगे वो...पर बचा नहीं पाए

Fri, 06 Apr 2018 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Fri, 06 Apr 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
lady killed by husband and in-laws in gurdaspur of punjab
विवाहिता की मौत
पिता मिलने के लिए आए तो बेटी ऐसी हालत में मिली कि देखकर वो चिल्लाने लगे। काफी जतन किया, पर वे उसे बचा नहीं सके। मामला पंजाब के बटाला का है। गांव डुलट में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मायका पारिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी के शरीर पर करंट से झुलसने के निशान थे। शुक्रवार सुबह पुलिस थाना घन्नियां के बांगर की पुलिस टीम ने महिला के शव को बटाला के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएसपी फतेहगढ़ चूड़ियां रविंदर कुमार शर्मा भी पहुंचे और विवाहिता के पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में मृतका राजविंदर कौर के पिता जसबीर सिंह वासी गांव भागोंवानी ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 13 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी राजविंदर की शादी गांव डुलट के रहने वाले कैप्टन सिंह से की थी। शुरू से ही उनका दामाद उनकी बेटी से मारपीट करता था।
विज्ञापन


इस मसले को लेकर वह कई बार पंचायतों में गए। कई बार पुलिस थानों के अंदर राजनामे भी हुए लेकिन यह सिलसिला चलता रहा। वीरवार देर शाम उनकी बेटी के ससुराल के पास वाले पड़ोसियों का उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी गंभीर अवस्था में वहां पड़ी हुई है। जब वह अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उनकी बेटी के शरीर पर कई जगह पर करंट से झुलसने के गंभीर निशान थे। जब उन्होंने अपनी बेटी राजविंदर कौर को बटाला के सिविल अस्पताल पहुंचाया तो वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक राजविंदर कौर की एक बेटी 11 साल की सुखमन कौर है और पांच साल का दिलप्रीत सिंह बेटा है। पुलिस थाना घन्नियां के बांगर के एसएचओ मुखत्यार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति कैप्टन सिंह, सास वीरो, ससुर कपूर सिंह, जेठ मेजर सिंह और जेठानी परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं लेकिन जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed