{"_id":"cada665c41951f68202f6ecf75a3a299","slug":"lady-give-baby-birth-in-embulence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Oct 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल से डॉक्टरों के एक गर्भवती को चंडीगढ़ सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर करने के चंद मिनट बाद ही महिला ने अस्पताल के गेट के पास ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
इसके बाद डॉक्टरों ने तुरंत महिला को अस्पताल में दोबारा दाखिल कर लिया। महिला और नवजात सुरक्षित बताएं जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वीरवार को सिविल अस्पताल में दाखिल मुन्नी (30) पत्नी सुबोध कुमार निवासी भगवानपुर को डॉक्टरों ने रक्त की कमी के कारण चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस में उसे चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था तो अस्पताल के गेट के पास ही एंबुलेंस में महिला की डिलीवरी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद महिला को दोबारा अस्पताल में दाखिल किया गया। महिला का उपचार कर रहे डॉक्टर के अनुसार उसमें केवल पांच ग्राम खून रह जाने से उनकी हालत को बिगड़ते देख ही रेफर किया गया था।
विज्ञापन