{"_id":"585a6d804f1c1b1b64e3a9c1","slug":"lady-dancer-killed-boy-in-dispute-for-100-rupees-at-ludhiana-of-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"100 रुपये के लिए लेडी डांसर ने किया कांड, हर कोई हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
100 रुपये के लिए लेडी डांसर ने किया कांड, हर कोई हैरान
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Thu, 22 Dec 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
महिला ने की युवक की हत्या
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसे के लिए लोग कुछ भी कर गुजरते हैं। ऐसा ही एक कांड लेडी डांसर ने कर दिया, वो भी मात्र सौ रुपये के लिए। घटना पंजाब के लुधियाना की है। दुगरी क्षेत्र में 100 रुपये के लिए हुए विवाद में शराब के नशे में धुत महिला डांसर ने युवक के सिर पर बोतल मार दी।
युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव सारी रात डांसर के घर की सीढ़ियों पर पड़ा रहा। रात भर जब वह घर नहीं आया तो पिता उसकी तलाश करते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने बेटे को सीढ़ियों में पड़ा देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। शिकायत तुंरत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लिया और छानबीन की तो मामला पता चला। पुलिस ने लेडी डांसर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश का शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अमनदीप की मौत सिर पर बोतल से हुए गहरे घाव की वजह से हुई है।

लेबर का काम करता था, पैसे कम होने पर था विवाद
महिला ने की युवक की हत्या
दुगरी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि अमनदीप लेबर का काम करता था और रात को आर्केस्ट्रा के साथ सामान उठाने जाता था। उसे महिला डांसर डिंपी इस काम के लिए पैसे देती थी। अमनदीप पिछले दिनों डिंपी के शो में गया था।
शो के बाद वह रात दो बजे डिंपी के घर पहुंचा और वहां दोनों ने एक साथ शराब पी। इस दौरान अमनदीप ने अपने पैसे मांगे तो डिंपी ने उसे 100 रुपये दे दिए। इसके बाद अमनदीप ने सौ रुपये और मांगे। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई और अमनदीप ने डिंपी को थप्पड़ मार दिया।
इससे गुस्से में आकर डिंपी ने शराब की बोतल अमनदीप के सिर पर दे मारी, जिससे वह वहीं गिर गया। इसके बाद डिंपल उसे घसीट कर सीढिय़ों पर ले गई और धक्का दे दिया। फिर डिंपी अपने कमरे में जाकर सो गई।
सुबह अमनदीप के पिता राजिंदर सिंह तलाश करते हुए डिंपी के घर पहुंचे तो सीढ़ियों पर बेटे का खून से लथपथ शव देखा। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी।