{"_id":"5b0531a54f1c1b5c798b5daa","slug":"lady-commits-suicide-due-to-molestation-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 युवक करते थे तंग, 1091 पर नहीं हुई कार्रवाई तो महिला ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 युवक करते थे तंग, 1091 पर नहीं हुई कार्रवाई तो महिला ने फंदा लगा दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 23 May 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
suicide
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन युवक महिला को तंग करते थे, तो उसने 1091 पर शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना हरियाणा के सोनीपत की है। गांव अहमदपुर में तीन युवकों के बार-बार मोबाइल पर कॉल करने से परेशान महिला ने हेल्पलाइन 1091 पर शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर फंदा लगाकर जान दे दी।
महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि तीन युवक उसे लगातार तंग कर रहे थे, लेकिन वहां से उसे घर भेजने की बात कही तो उसने लोकलाज के कारण मना कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने के आरोप में केस दर्ज किया है। गांव अहमदपुर की महिला ने सोमवार रात घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने फंदे पर लटका देख पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें महिला ने तीन युवकों पर फोन कर तंग करने का आरोप लगाया है। महिला ने लिखा है कि अभिषेक, राहुल और पवन नाम के युवक उसे बार-बार फोन करते थे।
विज्ञापन
महिला ने सुसाइड नोट में तीन के नाम और मोबाइल नंबर लिखे हैं। तंग आकर उसने 1091 पर शिकायत दी थी। इसके बाद एक पुलिस कर्मी ने फोन कर कहा था कि वह थाने में आकर शिकायत कर दें या पुलिस उनके घर भेज दी जाएगी। लोकलाज के कारण उसने ऐसा करने से मना कर दिया। उसने पुलिस कर्मी को अपने स्तर पर कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
महिला ने अहमदपुर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके पास से मिले सुसाइड नोट में तीन युवकों के नाम दिए गए हैं। जिनके बारे में पता लगाया है। तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
- दलबीर सिंह दांगी, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत