फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laborer killed in Patiala and girl missing in Bathinda read punjab five crime News

Punjab Crime News: पटियाला में मजदूर की हत्या, बठिंडा में युवती लापता, पढ़ें क्राइम की पांच खबरें

Tue, 20 Dec 2022 01:40 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Dec 2022 01:40 AM IST
सार

नौकरी की तलाश में बठिंडा एम्स गई 23 वर्षीय युवती लापता हो गई। लापता युवती के परिजनों ने सोमवार को थाना कोतवाली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। थाने में पहुंचे पिता ने बताया कि बेटी 17 दिसंबर को सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि वह एम्स में नौकरी ज्वाइन करने जा रही है। वह अपने साथ सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज भी ले गई। शाम तीन बजे तक घर नहीं लौटी।

विज्ञापन
Laborer killed in Patiala and girl missing in Bathinda read punjab five crime News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटियाला के थाना बख्शीवाला के गांव ददहेड़ा में खेत मजदूर का बेरहमी से कत्ल करने का मामला सामने आया है। मजदूर की लाश खेतों में बनी मोटर पर मिली है। मृतक की पहचान अरुण कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीएसपी जसविंदर सिंह टिवाणा के मुताबिक मजदूर अरुण कुमार के सिर और मुंह पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है। हत्या के कारणों व आरोपियों के बारे में जल्द पता लगाकर खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


बठिंडा: नौकरी की तलाशी में एम्स गई युवती लापता
नौकरी की तलाश में बठिंडा एम्स गई 23 वर्षीय युवती लापता हो गई। लापता युवती के परिजनों ने सोमवार को थाना कोतवाली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। थाने में पहुंचे पिता ने बताया कि बेटी 17 दिसंबर को सुबह घर से यह कहकर निकली थी कि वह एम्स में नौकरी ज्वाइन करने जा रही है। वह अपने साथ सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेज भी ले गई। शाम तीन बजे तक घर नहीं लौटी। इसके बाद उनकी चिंता बढ़ने लगी। उन्होंने बताया कि उसे किसी लड़की का फोन आया कि वह अपने दस्तावेज लेकर एम्स पहुंचे, जहां उसे नौकरी पर रखा जाएगा। पिछले तीन दिन से वह लापता है और उसका फोन भी बंद आ रहा है। थाना कोतवाली के इंस्पेक्टर परमिंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें शिकायत मिल चुकी है। तलाश की जा रही है और लोकेशन को भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन


जालंधर: 50 ग्राम हेरोइन ला रहा तरनतारन का तस्कर गिरफ्तार
जालंधर देहात की क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोटरसाइकिल की टूल किट में छिपाकर 50 ग्राम हेरोइन की डिलीवरी देने पहुंचे तरनतारन के तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसपी (जांच) सर्वजीत सिंह बाहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी पुष्प वाली को गुप्त सूचना मिली थी कि जिस पर अड्डा दयालपुर से अमृतसर मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तभी अमृतसर की तरफ से बाइक पर सवार होकर आ रहा युवक पुलिस नाका देखकर भागने की कोशिश में वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मनदीप सिंह उर्फ काली निवासी गोइंदवाल तरनतारन बताया। पुलिस ने मोटरसाइकिल की तलाशी ली तो टूल किट में 50 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।

मुक्तसर: चंदभान ड्रेन में मिला नर कंकाल
हरमन हत्याकांड में लखनऊ एयरपोर्ट से पकड़े गए मुख्यारोपी नवजोत सिंह की निशानदेही पर सोमवार को जिला पुलिस ने निर्मल सिंह का शव ढूंढने के लिए गांव भुल्लर चंदभान ड्रेन में करीब सात घंटे सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कई टुकड़ों में रस्सी से बंधा एक नर कंकाल मिला है। जिसे नायब तहसीलदार बलजिंदर सिंह की निगरानी में ड्रेन से बाहर निकाला गया। कंकाल में खोपड़ी, हाथ-पांव सहित अन्य अंग अलग-अलग पड़े मिले। खोपड़ी पर किसी नुकीली चीज से वार का निशान हैं। कंकाल के साथ बूट भी मिले। निर्मल के पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने बूट निर्मल सिंह का होने की बात कही। डीएसपी गिद्दड़बाहा जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में जांच की जा रही है। 

लुधियाना: लूटपाट की 100 से ज्यादा वारदात करने वाले दो शातिर दबोचे
हथियारों के बल पर 100 से अधिक लूटपाट की वारदात करने वाले दो शातिरों को थाना पीएयू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से विभिन्न कंपनियों के 65 मोबाइल फोन भी मिले हैं। इनकी पहचान ग्यासपुरा निवासी शीतल उर्फ गंजा और रमेश चौहान उर्फ राहुल के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। वहां से इन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।  

पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी पहले ट्रेनों में वारदात करते थे। जहां केस दर्ज होने के बाद इन्होंने शहर में स्नैचिंग की वारदात करना शुरू कर दिया। एडीसीपी तुषार गुप्ता का कहना है कि शीतला उर्फ गंजा मुख्य आरोपी है। उक्त आरोपी पर पहले जीआरपी थाने में भी केस दर्ज था। लूट के मोबाइलों को आरोपी रमेश चौहान को बेच देता था। रमेश की गयासपुरा इलाके में मोबाइल शॉप थी। रमेश उर्फ राहुल अब तक लूट के करीब 200 मोबाइल बेच चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed