फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Laborer found murdered in in Labor Chowk Manimajra

Chandigarh: मनीमाजरा लेबर चौक पर मजदूर की पत्थर मारकर हत्या, सुबह मिला खून से लथपथ शव, जांच शुरू

Wed, 03 Apr 2024 10:24 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:24 AM IST
सार

मरने वाला मुकेश बिहार का रहने वाला था और सरिया बांधने की मजदूरी करता था। वह लेबर चौक के पास ही रात में सो जाता था। सुबह लोगों ने उसका खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Laborer found murdered in in Labor Chowk Manimajra
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

लेबर चौक मनीमाजरा में एक दिहाड़ी मजदूर की पत्थर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक मुकेश बिहार का रहने वाला है और लेबर चौक पर आसपास कहीं रात में सो जाता था। बताया जा रहा है कि वह सरिया बांधने की मजदूरी करता था। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी बुधवार सुबह साढ़े छह बजे हुई। एक टैक्सी ड्राइवर प्रकाश कुमार लेबर चौक पर बने पार्किंग स्थल से अपनी गाड़ी लेने आया तो एक महिला ने उसे बताया कि एक व्यक्ति फुटपाथ पर पड़ा है जिसके पास से खून निकल रहा है। प्रकाश कुमार ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पहले पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस फिर मनीमाजरा की टीम मौके पर पहुंची। मनीमाजरा थाना प्रभारी रामदयाल ने मौके पर आकर घटना की जांच की। 
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने तीन व्यक्तियों को  हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार घटना देर रात की है। मुकेश का किसी के साथ झगड़ा हुआ और उसने उसके सिर पर पत्थर मार कर उसके साथ मारपीट भी की है, क्योंकि मृतक के सिर पर निशान के अलावा उसके चेहरे पर भी चोटों के निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed