फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Krishna Chauhan President of Haryana 45 Member Committee of Dera Sacha Sauda arrested

डेरा सच्चा सौदा की हरियाणा 45 मेंबर कमेटी का अध्यक्ष कृष्ण चौहान गिरफ्तार

Thu, 27 Sep 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Updated Thu, 27 Sep 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
Krishna Chauhan President of Haryana 45 Member Committee of Dera Sacha Sauda arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

डेरा सच्चा सौदा की हरियाणा 45 मेंबर कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण चौहान व 15 मेंबरी कमेटी के पदाधिकारी नवीन कुमार उर्फ गोभी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर करके अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को पुलिस दोनों आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। कोर्ट ने कृष्ण चौहान व नवीन कुमार को एक दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।

विज्ञापन


 रिमांड के दौरान सदर थाना पुलिस दोनों को डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय लेकर गई। कृष्ण चौहान व नवीन ने पुलिस को डेरा मुख्यालय स्थित तेरावास भवन की निशानदेही करवाई। सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी ने बताया कि डेरा स्थित तेरावास भवन में 45 मेंबर कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण चौहान व 15 मेंबरी कमेटी के पदाधिकारी नवीन कुमार उर्फ गोभी ने अनुयायियों को भड़काऊ भाषण दिए थे। दोनों ने डेरा अनुयायियों से कहा था कि अगर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआई अदालत दोषी करार देती है तो चुप नहीं बैठना, चाहे अपनी जान ही क्यों न देनी पड़े। 
विज्ञापन


25 अगस्त 2017 को सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख को दोषी करार दिया, तो डेरा अनुयायी हिंसा पर उतारू हो गए थे। सिरसा में डेरा अनुयायियों ने आगजनी की और सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने लगे। सुरक्षा बलों की दंगा विरोधी कार्रवाई में छह उपद्रवियों की गोली लगने से मौत हो गई थी। बता दें कि कृष्ण चौहान के हाथों में डेरा सच्चा सौदा के सभी आयोजनों की कमान होती थी। उसके निर्देश पर डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम का हर संदेश अनुयायियों तक पहुंचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed