फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kotak Mahindra Bank robbed of Rs 9 lakh in Jalandhar

Jalandhar News: गांव हजारा की बैंक में नौ लाख रुपये की लूट, फायरिंग के बाद की वारदात, आरोपी CCTV में कैद

Wed, 11 Jan 2023 10:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 11 Jan 2023 10:27 PM IST
सार

आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। आरोपी का चेहरा ढका होने कारण तस्वीर साफ नहीं हो पा रही। एसएसपी ने बताया कि लूट के बाद आरोपी शहर की ओर भागे हैं। पुलिस हाईवे और जालंधर के एंट्री प्वाइंट पर दुकानों और दफ्तरों के बाहर लगे कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे।

विज्ञापन
Kotak Mahindra Bank robbed of Rs 9 lakh in Jalandhar
लूट के बाद बैंक में पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जालंधर जिले के गांव हजारा में स्थित बैंक में नकाबपोश दो लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना शाम पांच बजे की बताई जा रही है। दरअसल, शाम को कोटक महिंद्रा बैंक के कर्मचारी दिनभर का रिकॉर्ड सबमिट कर रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश दो लुटेरे बैंक में घुसे और हवाई फायर किया। गोली चलने की आवाज सुन बैंक में मौजूद मैनेजर समेत अन्य कर्मचारी अपनी ही सीटों पर दुबक गए। तभी एक लुटेरा एक कर्मचारी की तरफ बढ़ा और गन प्वाइंट पर पैसे देने को कहा। वहीं दूसरे लुटेरे के हाथ में बैग था। 

विज्ञापन


हवाई फायर के बाद डरे सहमे स्टाफ ने लुटेरों को पैसे थमा दिया। यह करीब करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे भागने में कामयाब रहे। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी (ग्रामीण) स्वर्णदीप सिंह और एसपी (जांच) सर्वजीत सिंह बाहिया टीम समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। 
विज्ञापन


आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। आरोपी का चेहरा ढका होने कारण तस्वीर साफ नहीं हो पा रही। एसएसपी ने बताया कि लूट के बाद आरोपी शहर की ओर भागे हैं। पुलिस हाईवे और जालंधर के एंट्री प्वाइंट पर दुकानों और दफ्तरों के बाहर लगे कैमरों को भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed