फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kidnapr police encounter, 1 arrested

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किडनैपरों से छुड़ाया अपहृत

Mon, 22 Sep 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब) Updated Mon, 22 Sep 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kidnapr police encounter, 1 arrested

देहरादून से दो भाइयों में से एक की हत्या कर दूसरे को किडनैप कर लाखों रुपये फिरौती मांग रहे आरोपियों को काबू करने जब जीरकपुर पुलिस ने देहरादून पुलिस के साथ घेराबंदी की तो दोनों ओर से फायरिंग हुई।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को तो काबू कर लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। काबू किये गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्रुप हाउसिंग जीएस 107 फ्लैट 504 पंचकूला 20 सेक्टर के एक फ्लैट में से किडनैप किये 18 वर्षीय चिराग को सही सलामत छुड़ाया तथा उनको उनके माता पिता के हवाले किया।
विज्ञापन


जीरकपुर थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि देहरादून पुलिस ने उनके साथ संपर्क कर बताया कि देहरादून से एक बिजनेमैन के दो लड़कों को किडनैप किया गया था तथा जब एक लड़के से किनडैप करने वालों की पहचान की तो आरोपियों ने एक लड़के की हत्या कर दूसरे को किडनैप कर जीरकपुर की ओर लेकर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


लड़के के परिवार से आरोपियों ने पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी है।  यह पैसे देने के लिए उन्होंने जीरकपुर में उनको पैसे लेकर बुलाया है। इस जानकारी के बाद जीरकपुर व देहरादून पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी शुरू की तथा एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार आरोपियों को जब पुलिस ने घेर लिया तो गाड़ी से पुलिस पर फायरिंग हुई।


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तथा गाड़ी में सवार एक आरोपी को काबू कर लिया लेकिन दूसरा गाड़ी लेकर फरार होने में कामयाब हो गया।

काबू किये आरोपी की पहचान सोनू सैनी के रुप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि काबू किये आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पंचकूला के एक फ्लैट से किडनैप किये 18 साल के चिराग लड़के को कब्जे से छुड़ा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed