फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap of hdfc woman manager and stabbed

HDFC बैंक की मैनेजर को किडनैप कर हमलावरों ने चाकू घोंपा

Fri, 11 Sep 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Fri, 11 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
kidnap of hdfc woman manager and stabbed

दहेज उत्पीड़न के मामले में कोर्ट में तारीख पर आई महिला बैंक मैनेजर को दो अज्ञात युवकों ने पहले अगवा कर लिया फिर उस पर चाकू से हमला कर दिया। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


महिला ने अपने पति पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। महिला ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन


जगाधरी की श्रीनगर कॉलोनी निवासी राधा ओबरॉय एचडीएफसी बैंक की मैहलावाली शाखा में मैनेजर है। वर्ष, 2008 में उसकी शादी सोनीपत के सिविल अस्पताल के नजदीक रहने वाले रोहित अशिजा के साथ हुई थी। आरोप है कि वर्ष, 2010 में उसके पति व ससुर ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधा की शिकायत पर उस समय पुलिस ने उसके पति रोहित अशिजा व ससुर महेश अशिजा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। तब से मामला जिला न्यायालय में विचाराधीन है। वीरवार को मामले में कोर्ट में तारीख थी। दोनों पक्षों के लोग कोर्ट में आए हुए थे।

लंच ब्रेक के समय दोपहर करीब एक बजे बैंक मैनेजर राधा ओबरॉय बैंक जाने के लिए कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी अपनी कार की तरफ बढ़ी। बैंक मैनेजर ने बताया कि जब वह अपनी कार में बैठी तभी दो अज्ञात युवक जबरन उसकी कार में पिछली सीट पर आकर बैठ गए।

युवकों ने उसके गले पर चाकू रख दिया और उसे जगाधरी अनाजमंडी की तरफ चलने को कहा। जान के डर से बैंक मैनेजर कार को जगाधरी अनाज मंडी की तरफ ले गई।

आरोपियों ने चाकू से उसके पेट पर वार किया

kidnap of hdfc woman manager and stabbed

युवक उसे जगाधरी मंडी से होते हुए सुनसान स्थान पर ले गए। वहां आरोपियों ने उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया। केस वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने उसे व उसकी चार साल की लड़की सायना को मारने की धमकी दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके गर्दन पर चाकू से वार किया।

मगर उसने हाथ आगे कर दिया। जिससे चाकू उसके हाथ पर गला। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से उसके पेट पर वार किया। उसके शोर मचाने पर आरोपी कार से उतरकर भाग गए।

घायल बैंक मैनेजर ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में जगाधरी लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उसे यमुनानगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

एक कार में बैठकर भाग गए हमलावर

पीड़िता राधा ओबराय के भाई भोपाल ओबरॉय व साहुल ओबरॉय ने आरोप लगाया कि उनकी बहन के पति रोहित ने केस वापस लेने के लिए दो अज्ञात युवकों से हमला करवाया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन ने जानकारी दी है कि जिस स्थान पर उस पर हमला हुआ, उससे कुछ दूरी पर एक कार खड़ी थी। जो उसके पति रोहित की कार थी। हमला करने के बाद हमलावर भी उसी में जाकर बैठे और वहां से भाग गए।

एएसआई देवेंद्र सिंह, प्रभारी, हुडा चौकी ने बताया कि बैंक मैनेजर राधा ओबरॉय पर चाकू से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मैनेजर के पति रोहित को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed