युवती को घर से उठाकर ले गया और चलती कार में दुराचार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को घर से जबरदस्ती उठाकर चलती कार में रेप करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वारदात पंजाब के अमृतसर में घटी।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहीं है। आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के तौर पर हुई है। पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता का तलाक हो गया था, जिसके बाद वह अपने नानके में रह रही है। 28 अगस्त को घर में कोई नहीं था।
आहट होने पर उसने दरवाजा खोला तो आरोपी उसका मुंह बंद कर उसे अपनी कार में ले गया और चलती कार में उसके साथ दुराचार किया। आरोपी ने उसे किसी को न बताने की धमकी भी दी। पीड़िता ने थाना मजीठा पुलिस को जानकारी दी।
वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवा लिया जिसमें रेप की पुष्टि हो गई है। केस की जांच अधिकारी एसआई हरजीत कौर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
युवती से ड्राइवर 6 माह से कर रहा था रेप
लुधियाना में एक धार्मिक स्थान में सेवा करने वाली युवती के साथ वहीं का ड्राइवर 6 माह से रेप करता रहा। युवती की शिकायत पर तरलोचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जांच अधिकारी हरभजन सिंह ने कहा कि पीड़िता युवती धार्मिक स्थान पर सेवादार है। वह धार्मिक स्थान के अंदर ही रहती है। आरोपी भी वहां बतौर ड्राइवर तैनात है। वह अक्सर आरोपी के कमरे में सफाई करने जाती थी।
इसी दौरान एक दिन आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की, लेकिन पीड़ित युवती ने शर्म के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की और करीब छह महीने तक दुराचार करता रहा। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए।