{"_id":"f80526326ad869ef204162a2179e7f35","slug":"kidnap-and-rape-with-minor-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने नाबालिग को किडनेप कर आबरू लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने नाबालिग को किडनेप कर आबरू लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Mon, 22 Dec 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतसर के भगतांवाला चौक के नजदीक तीन युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा किया और सुनसान जगह पर ले जाकर दुराचार कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नूरी मोहल्ला निवासी चौदह वर्षीय लड़की ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना मंदिर जाती है। 16 दिसंबर की सुबह पांच बजे मंदिर जाने को वह घर से निकली।
भगतांवाला चौक पर ही इलाके के विशाल उर्फ बादू, अभय और राहुल ने उसे घेर लिया। उसे जबरदस्ती मोटरसाइकिल पर बिठाया व सुनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपी राहुल ने उससे दुराचार किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे धमकियां देते हुए वापस छोड़ गए। पुलिस ने सिविल अस्पताल से लड़की का मेडिकल करवाया है। मामले की जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सिमरजीत कौर ने बताया कि आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी जारी है।
विज्ञापन