फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and gang rape with teenager

ट्यूशन पढ़ने जा रही छात्रा को किडनैप कर गैंगरेप

Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/टोहाना(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद/टोहाना(हरियाणा) Updated Mon, 16 Feb 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
kidnap and gang rape with teenager

ट्यूशन जा रही छात्रा का अपहरण कर गाड़ी में रेप किया गया। पुलिस के अनुसार मामला गैंगरेप का भी हो सकता है। शर्मनाक वाकया हरियाणा के फतेहाबाद/टोहाना में घटी।

विज्ञापन


नौ फरवरी की घटना पर पुलिस ने एक सप्ताह बाद शनिवार को रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया। सात दिन तक पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बचती रही। पुलिस इस मामले में सामूहिक दुराचार की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह 11वीं की छात्रा है। नौ फरवरी को घर से ट्यूशन पढ़ने शाम को जा रही थी। तभी रास्ते में कृष्ण कुमार निवासी कन्हडी ने उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कृष्ण ने उससे दुराचार किया। उसके दो अन्य साथियों के वहां आने पर उसने शोर मचाया तो सभी उसको छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर आकर नाबालिग ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी कृष्ण उर्फ अब्बू निवासी कन्हड़ी, प्रदीप बुड्डाखेड़ा और सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक सप्ताह से मामले को दबा रही थी पुलिस

kidnap and gang rape with teenager

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी कृष्ण को शनिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच कर रही है कि मामला सामूहिक दुराचार से जुड़ा तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि जब सहयोगियों ने भी जबरदस्ती करने का प्रयास किया होगा तो पीड़िता ने शोर मचाया होगा। इसके बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए।

आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी
दुराचार की घटना के बाद से फरार कृष्ण के दो अन्य साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें छापामारी कर रही है। टोहाना सहित आसपास के युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस को आरोपियों के खिलाफ अब तक कोई सबूत नहीं मिला है। रोहतक में निर्भयाकांड के बाद प्रदेश में पुलिस और सरकार के खिलाफ जनता के आक्रोश को देखकर सहमी पुलिस टोहाना में घटनाक्रम को दबाती रही। एक सप्ताह पहले के प्रकरण को कई दिन तक उजागर होने से बचाए रखा। जब मामला सामने आया तो पुलिस घटना की जानकारी देने से बचते रही।

संगीता कालिया, एसपी, फतेहाबाद ने बताया कि नाबालिग से दुराचार करने वाले एक युवक को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी युवक के दो अन्य साथियों को पकड़ने के लिए जिले भर में पुलिस की टीमें छापामारी कर रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed