{"_id":"fa916983c773d1217cf4064e4662a552","slug":"kidnap-and-gang-rape-with-teenager-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को किडनैप कर 4 लोगों ने किया गैंग रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को किडनैप कर 4 लोगों ने किया गैंग रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने का मामला सामने आया है। थाना शहर पुलिस ने इसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच करा ली है। आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत कुटानी रोड निवासी एक व्यक्ति की शिकायत है। उसने बताया कि उसकी 16 साल की लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ चार लोगों ने दुराचार कर दिया।
विज्ञापन
उसने विक्रम वर्मा निवासी पहलवान चौक, नीरज निवासी पहलवान चौक कुटानी, राहुल और राजेश निवासी कुटानी पर आरोप लगाए। थाना शहर पुलिस ने नाबालिग की मेडिकल जांच कराई और उसके मजिस्ट्रेट बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि थाना शहर के अंतर्गत एक नाबालिग का अपहरण व उसके साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया है।