{"_id":"56e2d6824f1c1bc00d8b4568","slug":"kidnap-and-gang-rape-with-minor-girl-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से किडनैप कर पड़ोसी युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से किडनैप कर पड़ोसी युवकों ने नाबालिग से किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 12 Mar 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की को किडनैप कर अपने घर में उसके हाथ पैर बांध कर हैवानियत को अंजाम दिया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। दो युवकों ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। जब पीड़िता की मां उसे ढूंढते हुए बेहड़े में पहुंची तो आरोपी उसे धक्का देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने तुरंत इसकी जानकारी थाना डेहलों की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डेहलों की पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग की मां के बयान पर रवि और मनीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस शनिवार को सिविल अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराएगी।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसकी बड़ी बेटी 15 साल की है। मंगलवार रात करीब 9.30 बजे उसकी बेटी कमरे में नहीं थी। जब वह उसे ढूंढने के लिए जा रही थी, तब पड़ोस में रवि के कमरे से आवाजें आ रही थी। उसने कमरे का गेट खटखटाया, तब अंदर से रवि और मनीष निकले और उसे धक्का देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़िता की मां के मुताबिक उसकी बेटी अंदर थी। उसके हाथ-पैर बांधे हुए थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। उसने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। थाना डेहलों के एसएचओ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।