फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   kidnap and gang rape with married woman in hotel

भाजपा नेता ने पति को पिलाई शराब, पत्नी से गैंगरेप

Tue, 18 Aug 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Tue, 18 Aug 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
kidnap and gang rape with married woman in hotel

शहर के स्वामी नगर में एक महिला का अपहरण कर उसके साथ एक होटल में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले उसके पति को शराब पिलाई। जब वह बेसुध हो गया तो उसका अपहरण कर उसके साथ अग्रोहा के एक होटल में गैंगरेप किया।

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे डरा धमकाकर बस में बिठाकर रोहतक भेज दिया। जब उसका पति होश में आया और उसे इस मामले का पता लगा तो वह पत्नी को शहर थाने में लेकर आया। जहां पीड़िता ने इस संबंध में शिकायत दी। जिसके बाद शहर पुलिस ने दो लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में स्वामी नगर निवासी पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि स्वामी नगर निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मास्टर यशपाल तथा अन्य युवक मुकेश सोलंकी शनिवार रात को उसके घर पर आए। आरोपियों ने बहला फुसलाकर पहले पति को जमकर शराब पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के अधिक शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गया। जिसके बाद दोनों युवक उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती कार में बिठाकर सिरसा रोड की तरफ ले गए। आरोपी उसे जबरन अग्रोहा के एक होटल में ले गए। जहां पर आरोपियों ने कमरा लिया और उसे जबरदस्ती लिम्का में शराब डालकर पिलाई और उसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

रेप व एनडीपीएस के मामले में जेल की हवा खा चुका है भाजपा नेता

kidnap and gang rape with married woman in hotel

सुबह होने पर दोनों युवकों ने दौ सौ रुपये दिए और रोहतक जाने वाली बस पर चढ़ा दिया और फतेहाबाद वापिस आने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि रविवार सुबह उसके पति का फोन उसके मोबाइल पर आया। जिसके बाद उसने आपबीती बताई और महम से उसका पति वापस फतेहाबाद ले आया।

महिला की शिकायत पर शहर पुलिस ने मास्टर यशपाल तथा मुकेश सोलंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी पीएसआई राजबाला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। होटल से सीसीटीवी फुटेज ली है जिसकी जांच की जा रही है।

जगह जगह लगे हैं भाजपा नेता के पोस्टर: आरोपी भाजपा नेता के पोस्टर फतेहाबाद के कोने कोने में लगे हुए हैं जिसमें प्रमोद कौशिक को प्रदेश प्रमुख बनाए जाने पर आभार जताया गया है। भाजपा प्रदेश महिला सशक्तिकरण का नारे देने वाली भाजपा सरकार के ही नेता सरकार की नीतियों को जमकर पलीता लगा रहे हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है कि यशपाल इसमें फंसे हो। इससे पूर्व भी वह एक दुराचार व एनडीपीएस के मामले में जेल की हवा खा चुका है।

भारत भूषण मिढ़ा, भाजपा जिला प्रधान ने बताया कि कानून सबके लिए बराबर है। कोई अपराध करेगा तो उसकी सजा भी भुगतेगा। इस मामले में केस दर्ज हो चुका है। कानून अपना काम करेगा। पुलिस जांच करके बढ़िया तरीके से आरोपियों से निपटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed