युवती को किडनैप कर 6 युवकों ने 5 दिन तक बुझाई हवस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहेली के साथ कोचिंग के लिए जा रही युवती को 6 युवक किडनैप करके ले गए और बारी-बारी 5 दिनों तक अपनी हवस बुझाई।
सनसनीखेज वारदात हरियाणा के करनाल में घटी।महिला थाना इंचार्ज लक्ष्मी देवी ने बताया कि एक युवक ने 15 सितंबर को शिकायत दी थी कि एक बाइक पर सवार दो युवक उसकी बहन को अगवा कर ले गए हैं।
आरोपियों ने उसकी बहन की सहेली को भी अगवा करने का प्रयास किया था, लेकिन वह उनके चंगुल से बच गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने युवती के मोबाइल को ट्रेसिंग पर लगवा दिया।
5 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
जांच में युवती के मोबाइल की लोकेशन नहर के पास स्थित खेतों की मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर युवती को बरामद किया। युवती ने बयान दर्ज कराए कि उसके साथ छह युवकों ने दुराचार किया है, लेकिन युवती किसी भी आरोपी युवक की पहचान नहीं बता पाई।
महिला थाना पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है।
पुलिस ने 19 सितंबर को शांतिनगर वासी सुभाष, गगन, एकता कालोनी वासी विकास, न्यू प्रेम नगर वासी मंगल और इश्मीत उर्फ शिवा को काबू किया। इस मामले में यूपी निवासी अमित फरार है।