{"_id":"65ba75e0164463c16b00ea77","slug":"khalistan-posters-put-up-at-10-places-in-batala-of-punjab-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बटाला में 10 स्थानों पर लगे खालिस्तान के पोस्टर, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निकला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: बटाला में 10 स्थानों पर लगे खालिस्तान के पोस्टर, दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निकला
Wed, 31 Jan 2024 10:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:07 PM IST
सार
पंजाब के बटाला में 10 स्थानों पर खालिस्तान के पोस्टर लगे मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने एक कैफे में इन पोस्टरों को छपवाया था। एक आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला के चक्करी बाजार में खालिस्तान के पोस्टर लगने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो घंटे के बीच पोस्टर लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस के अनुसार बुधवार को बटाला में 10 जगहों पर खालिस्तानी पोस्टर लगे मिले।
विज्ञापन
देर शाम बटाला की एसएसपी अश्वनी गोटियाल ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली थी कि बटाला के चक्करी बाजार में खालिस्तान समर्थक पोस्टर लगे हैं। मामले की पुलिस ने अमृतसर की काउंटर इंटेलीजेंस की टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की तो करीब दो घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एक की पहचान बलविंदरजीत सिंह (26) निवासी बटाला के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की जांच में यह बात सामने है कि इन लोगों ने बटाला के 10 क्षेत्रों में खालिस्तान के पोस्टर लगाए थे। आरोपियों ने यह पोस्टर किसी कैफे से प्रिंट करवाए थे। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी बटाला में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन