{"_id":"56ea30b24f1c1bec768b4955","slug":"kaun-banega-crorepati-kbc-show-amitabh-bachchan-show-fraud-case-chandigarh-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन के शो केबीसी से फोन आए तो सावधान हो जाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमिताभ बच्चन के शो केबीसी से फोन आए तो सावधान हो जाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 17 Mar 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति, केबीसी, अमिताभ बच्चन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) या अन्य किसी जैकपॉट वाले शो में हिस्सा लेने के चैनल की ओर से बताए गए नंबर पर मैसेज या कॉल करते हैं तो एक बार इस समाचार को जरूर पढ़ लें।
दरअसल चंडीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने जिला अदालत में सिविल जज की अदालत में कौन बनेगा करोड़पति शो संचालकों, शो के होस्ट अमिताभ बच्चन, मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, मुंबई स्थित डिजिटल एंड लाइसेंसिग टीम के मैनेजिंग डायरेक्टर, बिग सिनर्जी मीडिया लिमिटेड, नई दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर और बिग सिनर्जी के सिद्धार्थ बसु के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर की है।
इसके तहत उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने की धाराओं में केस दर्ज करने की अपील की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शो के सीजन-8 के अंतिम एपिसोड की शूटिंग पूरी होने के बावजूद शो संचालक और अन्य करोड़ों दर्शकों को बेवकूफ बनाकर उनसे पैसे ठगते रहे। जबकि शो के विनर वाला अंतिम एपिसोड पहले ही रिकार्ड हो चुका था।
विज्ञापन
ऐसे में वह लोगों से सवाल पूछ उनसे मैसेज कर इसमें शामिल होने और इनाम जीतने का झांसा देते रहे। इस आपराधिक शिकायत मामले में सिविल जज की अदालत में शिकायतकर्ता की शुरुआती गवाही हो चुकी है। इस पर बहस के लिए अदालत ने 13 मई की तारीख तय की है।

अमिताभ बच्चन ने कहा, वह केवल होस्ट
कौन बनेगा करोड़पति, केबीसी, अमिताभ बच्चन
- फोटो : डेमो फोटो
शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि मामले में ठगे जाने का अहसास होने के बाद उन्होंने यूटी एसएसपी को इस मामले में शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
उस शिकायत की जांच के तहत भेजे गए नोटिस पर अमिताभ बच्चन की ओर से लिखित में दिए गए जवाब में कहा गया था कि, उनका मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ कांट्रैक्ट हुआ था।
इसके तहत उनका काम केवल शो को होस्ट करना और घर बैठे-बैठे जैकपॉट जीतने वाले विजेताओं को कॉल करने का था। वहीं शो के निर्माता बिग सिनर्जी लिमिटेड ने शूट शेड्यूल तय किया था। शो सोनी चैनल पर प्रसारित हो रहा था।
टीवी चैनल और शो संचालकों ने ऐसे की धोखाधड़ी
कौन बनेगा महा करोड़पति (पहले कौन बनेगा करोड़पति) के सीजन-8 का अंतिम एपिसोड 29 अक्तूबर, 2014 को शूट किया गया। हालांकि इसका अंतिम एपिसोड 9 नवंबर, 2014 को प्रसारित होना था। इसके बावजूद दर्शकों से जैकपॉट में हिस्सा लेने के लिए सवाल पूछे जाते रहे।
इससे शो संचालकों और चैनल को प्रति एसएमएस 5 रुपये की कमाई हुई और देशभर से उन्हें करोड़ों मैसेज आए, जिससे उन्हें करोड़ों की कमाई हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार इस तरह शो से जुड़े लोगों ने उनके अलावा देशभर के करोड़ों लोगों से ठगी की।

अमिताभ बच्चन के ट्वीट से मिली जानकारी
कौन बनेगा करोड़पति, केबीसी, अमिताभ बच्चन
- फोटो : डेमो फोटो
शिकायतकर्ता के अनुसार कौन बनेगा महा करोड़पति शो के अंतिम एपीसोड की 29 अक्तूबर, 2014 को शूटिंग होने के बाद इसके होस्ट अमिताभ ने ट्वीट किया। इसमें उन्होंने कहा कि ‘आज इस सीजन के अंतिम एपिसोड की शूटिंग पूरी हो गई’। इससे शिकायतकर्ता को अचरज हुआ कि शो की शूटिंग पूरी होने के बावजूद 9 नवंबर तक कई एपिसोड्स में जैकपॉट के सवाल पूछे गए। इससे उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ।
एएसपी ने एडीए से कानूनी राय मांगने की कही थी बात
शिकायतकर्ता ने जब एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने इसकी जांच एएसपी स्तर के एक अधिकारी को सौंपी। उन्होंने संबंधित लोगों से मामले में जवाब देने को कहा। इसमें अमिताभ से भी जवाब देने को कहा गया था। सभी पक्षों के जवाब सुनने के बाद एएसपी ने 22 मार्च, 2015 को रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी को सौंपी।
रिपोर्ट में कहा गया था कि मामले में प्रथम दृष्टया में कोई अपराध सामने नहीं आता। हालांकि साथ ही उन्होंने मामले में एडीए से कानूनी राय लेने का भी सुझाव दिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।