{"_id":"6bbfa0a81476062644a71b4adfa582e3","slug":"karnal-sex-racket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेश्यावृत्ति: होटल में अंतरंग पकड़े गए थे 5 जोड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेश्यावृत्ति: होटल में अंतरंग पकड़े गए थे 5 जोड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Fri, 10 Apr 2015 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनाल में बसस्टैंड के नजदीक दावत होटल में वेश्यावृत्ति में पकड़े गए नौ युवक-युवतियां अंतरंग हालत में पकड़े गए थे। सभी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रेड मारकर इस होटल से पांच महिलाओं सहित चार युवक पकड़े थे। सभी आरोपी करनाल, उत्तराखंड, व बिहार के रहने वाले थे। इस होटल में सैक्स रैकेट का यह बड़ा भंडाफोड़ किया था। स्थानीय लोगों द्वारा सीएम विंडो पर शिकायत करने के बाद पुलिस ने सालभर बाद यह कार्रवाई की थी। सिविल लाइन थाना के प्रभारी ने बताया कि दावत होटल में पांच महिलाएं और चार युवक पकड़े थे। सभी आरोपी अलग-अलग कमरे में थे।
विज्ञापन
पुलिस ने रेड मारकर इनको आपत्तिजनक स्थिति में काबू किया। वीरवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। रेड के दौरान भागे मैनेजर का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद होटल पर ताला लगा हुआ है और पुलिस निगरानी रख रही है। पुलिस का कहना है कि होटल के रिकॉर्ड को भी चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन