फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kapurthala police caught couple who made a video asking for money from elderly

Punjab: हनी ट्रैप में फंसा बुजुर्ग, महिला ने घर बुला अश्लील वीडियो बनाया, पैसा लेते पुलिस ने दंपती को दबोचा

Tue, 23 May 2023 09:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 May 2023 09:27 PM IST
सार

पुलिस ने ट्रैप लगाकर दंपती को डॉक्टर की दुकान के पास पैसे लेने बुलाया और मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Kapurthala police caught couple who made a video asking for money from elderly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी दंपती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एक बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसाकर दंपती ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांगे। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। थान प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी पलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता भजन सिंह (68 वर्षीय) ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह नजदीक ही डॉक्टर की दुकान पर दवाई लेने गया था। वहां उन्हें एक महिला मिली, जिसने घरों में काम दिलाने की बात कहकर उनका फोन नंबर मांगा। मना करने पर महिला ने बहाना बनाकर डॉक्टर से बुजुर्ग का नंबर ले लिया। 21 मई को बुजुर्ग भजन सिंह को सोनिया नाम की महिला का फोन आया और बहाने से उन्हें घर बुला लिया। 
विज्ञापन


भजन सिंह के अनुसार जब वह घर गया तो वहां महिला अकेली थी। उसने बातों में लगा कर उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तभी मौके पर उसका पति राजविंदर सिंह पहुंच गया। उन्होंने वीडियो बना ली और एक लाख रुपये मांगने लगे। पीड़ित कुछ दिन में पैसे देने का वादा कर वहां से अपनी जान छुड़ाकर आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सारी कहानी पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर दंपती को डॉक्टर की दुकान के पास पैसे लेने बुलाया और मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

फिरोजपुर: पश्चिम बंगाल की महिला ने व्यक्ति के खाते से निकाले दो लाख
उधर, फिरोजपुर के गुरुहरसहाए के एक व्यक्ति के बैंक खाते से पश्चिम बंगाल की महिला और उसके साथी ने दो लाख रुपये निकाल लिए, इस संबंध में पीड़ित को न तो कोई ओटीपी और न ही कोई मैसेज आया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने तहकीकात के बाद पश्चिम बंगाल की महिला और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित सौरव कुमार निवासी हनुमान मंदिर ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका ब्रांच गुरुहरसहाए में बैंक खाता है। विभिन्न तिथियों में उसके बैंक खाते से एक लाख 99 हजार रुपये निकाले गए हैं। इस संबंध में उसे न तो कोई ओटीपी और न ही कोई मैसेज आया। जब उसे पता चला तो उसने बैंक से पूरी जानकारी हासिल की तो उसके खाते से किसी ने पैसे निकाले थे। पुलिस जांच में पता चला कि उसके खाते से पश्चिम बंगाल की महिला नंदिता बर्मन और हरी बिबाक भागवर निवासी जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) ने धनराशि निकलवाई है। गुरुहरसहाए पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed