{"_id":"658025dcc286c489850a8945","slug":"kapurthala-news-two-faction-clashed-in-kapurthala-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala News: मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चलीं तलवारें और लाठियां, चार महिलाओं समेत पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala News: मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चलीं तलवारें और लाठियां, चार महिलाओं समेत पांच जख्मी
Mon, 18 Dec 2023 04:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 Dec 2023 04:32 PM IST
सार
Kapurthala News: इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला जिले के गांव जब्बोवाल में मामूली पर दो पक्षों में खूब पथराव हुआ। बात यहीं पर नहीं थमी। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर खूब तलवारें चलाईं और लाठियां भांजीं। इस झड़प में दोनों पक्षों के चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरदेव सिंह निवासी जब्बोवाल ने बताया कि उन्हें पिछली सरकार ने पांच मरले का प्लॉट अलॉट किया था। जहां हम ट्रॉली के माध्यम से ईंधन(बालन) को स्टोर करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान दर्शन सिंह, नरिंदर कौर और उनके परिवार के सदस्यों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। और जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में उसकी मां बंसो, पिता ज्ञान सिंह और नीलम पुत्री तरसेम सभी निवासी गांव जब्बोवाल घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। उधर, दूसरी तरफ गांव जब्बोवाल निवासी सरबजीत कौर और उषा रानी पुत्री दर्शन सिंह खुद पर लगे आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उन पर 10-15 युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। इसमें वह दोनों बहनें जख्मी हुई हैं। पांचों घायलों को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर में भर्ती करवाया गया है। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ लखविंदर सिंह ने कहा कि यह मामला गांव जब्बोवाल कालोनी का है। इन लोगों की चार-पांच दिन पहले भी लड़ाई हुई थी। इस पर समझौता हो गया था।