{"_id":"bcab431806323a1ffcaeaea47f6aa91e","slug":"kalka-accident-road-accident-accident-mata-temple-kalka-panchkula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका में माता मंदिर के पास हादसे में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालका में माता मंदिर के पास हादसे में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका।
Updated Sat, 30 Jan 2016 09:45 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात सिद्ध शक्ति पीठ काली माता मंदिर के सामने वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
शव की शिनाख्त नही हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार परवाणु से कालका की और एक ट्रक आ रहा था। जैसे ही ट्रक काली माता मंदिर के समीप पहुंचा सड़क पार कर रहे व्यक्ति को चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
मामले की सूचना मिलते ही कालका पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को सुचारु करवाया। शव को सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। कालका थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बताया की मृतक की उम्र 50 वर्ष के करीब है। शव की शिनाख्त नही हो पाई है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।