{"_id":"56f0f1b04f1c1bf539f14d25","slug":"kabaddi-player-murder-rithal-village-murder-rohtak-murder-crime-rohtak-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्लेयर का एक हत्यारा पुलिस के हाथ लगा, दूसरे की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कबड्डी प्लेयर का एक हत्यारा पुलिस के हाथ लगा, दूसरे की तलाश
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:55 PM IST
सीसीटीवी मर्डर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के रिठाल में दिनदिहाड़े कबड्डी प्लेयर की हत्या करने वाले दोनों हत्यारों में से एक को पुलिस ने दबोच लिया। दूसरे की तलाश जारी है। गुड़गांव सीआईए यूनिट-3 ने रिठाल के नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र सिंह को मारने वाले मुड़लाना निवासी अनिल उर्फ लीला को चार साथियों के साथ दबोचा। अब दूसरे आरोपी पानीपत के गांव आहुलाना निवासी अमरजीत की तलाश है। इन्हीं दोनों ने सुखविंद्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।
गुड़गांव सीआईए यूनिट-3 ने अनिल के अलावा उसके साथी पानीपत के चांदनी बाग निवासी राकेश उर्फ पम्पू, जींद जिले के गांव खटकड़ निवासी अनिल उर्फ धौला, रोहतक के गांव इस्माइला निवासी अंकित खत्री और सांपला निवासी प्रमिंद्र उर्फ भोला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना पालम विहार में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में रोहतक पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
इनमें एक आरोपी सोनू उर्फ सोमबीर अभी चार दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है। सीआईए यूनिट-3 ने रविवार रात पालम विहार क्षेत्र में वाहनों को लूटने का प्रयास करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रोहतक में कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की हत्या में भी ये लोग शामिल थे। पूछताछ में इस गिरोह ने अलग-अलग राज्यों में हत्या की पांच वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। इनमें खरखौदा और सांपला में हुए ब्लाइंड मर्डर से भी पर्दा उठा है।
विज्ञापन
तलाशी लेने पर बदमाशों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, तीन देसी कट्टे और नौ कारतूस बरामद किए गए हैं। पिछले दिनों रोहतक में हुई कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। सीआईए यूनिट-3 पालम विहार के प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को रविवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ बदमाश हथियारों से लैस होकर इंडिया बुल्स कंपनी के निर्माणाधीन फ्लैटों के पास न्यू द्वारका एक्सप्रेस-वे पर वाहनों को लूटने की कोशिश कर रहे हैं।
सूचना मिलने पर तुरंत दो टीमें गठित करके उक्त स्थान पर रेड की गई तो वहां मौके पर पांच युवक दिखाई दिए। बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे तो टीम ने उन्हें घेरकर काबू कर लिया। उनके कब्जे से स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए रोहतक के सांपला में प्रमिंद्र के पास ठहरते थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी रोहतक पुलिस
मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रोहतक पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। ताकि अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा सके। रोहतक के सदर थाना प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर रोहतक लाया जाएगा। इसके बाद फरार आरोपी अमरजीत के बारे में पूछताछ की जाएगी।
अमरजीत के गांव में छापेमारी
पुलिस ने अमरजीत के गांव आहुलाना में भी छापेमारी की। परिजनों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई, मगर कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा।
पानीपत के चाचा-भतीजा हत्याकांड में वांछित
आरोपी अनिल उर्फ लीला पानीपत के गांव सिवाह में पंचायत चुनाव के दौरान हुए चाचा-भतीजा हत्याकांड में भी वांछित है। इस वारदात में अमरजीत भी उसके साथ था। इस कारण पानीपत पुलिस भी आरोपियों की तलाश में थी।