फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   judge murder: accused 'woman doctor' arrested

जज की 'कातिल' महिला डॉक्टर उत्तराखंड से गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2015 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 05 Feb 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
judge murder: accused 'woman doctor' arrested

पैरोल के दौरान फरार हुई जज कत्ल केस में सजायाफ्ता महिला डॉक्टर को पटियाला पुलिस ने उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने 12 लाख 90 हजार रुपये और लाखों की कीमत के सोने व डायमंड के गहने बरामद किए हैं।

विज्ञापन


अदालत में पेश करके पुलिस ने उसका दो दिनों का रिमांड भी हासिल कर लिया। उसके पास से जालंधर की महिला के नाम का जाली वोटर कार्ड भी मिला है। पुलिस उससे जाली वोटर कार्ड और फरारी में मदद करने वाले लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बुधवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में बताया कि अक्तूबर 2005 में पटियाला के जज विजय सिंह का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया था। जांच के दौरान कातिल जज की ही दोस्त महिला डाक्टर रवदीप कौर निकली थी। वह जज पर अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी के लिए दवाब डाल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जज के इनकार करने पर रवदीप कौर ने एक ग्रंथी मनजीत सिंह को सुपारी देकर जज का कत्ल करा दिया था। दोनों को चंडीगढ़ कोर्ट ने सुनवाई के बाद 30 मार्च 2012 को मौत तक कैद की सजा सुनाई थी। डॉ. रवदीप कौर सेंट्रल जेल पटियाला से छह दिसंबर 2014 को वह दो हफ्ते की पैरोल छुट्टी पर निहाल बाग स्थित अपने घर आई थी और उसे 21 दिसंबर को दोबारा जेल हाजिर होना था। वह 15 दिसंबर को घर से सैर के बहाने निकली और फिर फरार हो गई थी। छानबीन में पुलिस को घर में एक सुसाइड नोट भी मिला था।

नेपाल में ‌ठिकाने बदल-बदल कर रह रही थी

judge murder: accused 'woman doctor' arrested

जांच में सामने आया कि रवदीप कौर काफी समय से अपनी संपत्तियां बेच कर पैसे इकट्ठा करने में लगी थी और वह सोचे-समझे प्लान के तहत ही सैर के बहाने घर से लापता हुई है।

जांच करने पर सामने आया कि रवदीप कौर नेपाल पहुंच गई है और वहां टिकाने बदल-बदल कर रह रही है और वहां से किसी अन्य देश में निकलने की कोशिशें कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि वह नेपाल की राजधानी काठमांडू व अन्य शहरों व कस्बों में अर्पिता जैन निवासी जालंधर के नाम पर रहती रही है।

उसने यह जाली वोटर कार्ड पहले ही बनवा लिया था। इस जाली वोटर कार्ड के साथ वह हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी और नेपाल के विभिन्न शहरों के होटलों, सरायों में रहती रही है।

किसी और देश में भागने की फिराक में थी

judge murder: accused 'woman doctor' arrested

एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने रवदीप के संपर्क सूत्रों पर निगरानी की। जैसे ही उसका नेपाल संपर्क सामने आया तो पुलिस ने नेपाल बार्डर पर खुफिया जाल बिछा दिया और उसके सारे संपर्कों पर निगरानी कड़ी कर दी।

इस पर पता लगा कि वह किसी और देश में जाने के लिए भारत-नेपाल बार्डर के रास्ते भारत में आकर अपने यात्रा के लिए जरूरी कागजात तैयार करने की फिराक में है। वह उत्तराखंड के काशीपुर साइड से आगे जाना चाहती है। इस पर काशीपुर में सीआईए स्टाफ की  टुकड़ी तैनात कर दी गई।

पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने बस स्टैंड के बजाय चैती चौराहा काशीपुर से बस पकड़नी सुरक्षित समझी। पुलिस पहले से चौकन्नी थी। जैसे ही वह चैती चौराहा आईटीआई काशीपुर से रुद्रपुर जाने के लिए बस पकड़ने लगी, तो वहां तैनात पुलिस टुकड़ी ने तसे काबू कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से 12 लाख 90 हजार का कैश, लाखों की कीमत के सोने व डायमंड के गहने भी बरामद किए हैं, जो वह फरार होते समय अपने साथ ले गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed