{"_id":"669bb85c223e9d42910c5d3e","slug":"jodhan-police-registered-case-against-deceased-wife-and-in-laws-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhaina: सात हफ्ते पहले हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा... उड़ गए सबके होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhaina: सात हफ्ते पहले हुई थी युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा... उड़ गए सबके होश
Sat, 20 Jul 2024 06:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:45 PM IST
सार
हरमिंदर सिंह ने बताया कि बहु जसवीर कौर उनके बेटे राजिंदर की मर्जी के खिलाफ उसे लेकर मायके गांव नारंगवाल रहने लगी थी। घर जमाई बना लेने के बाद पत्नी और सास ससुर ने राजिंदर पर अमानवीय अत्याचार शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हलवारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घर जमाई बन कर रह रहे राजिंदर सिंह वासी मिनी छपार की मौत के सात हफ्ते बाद जोधां पुलिस ने मृतक की पत्नी जसवीर कौर, सास इंदरजीत कौर और ससुर चरनजीत सिंह वासी नारंगवाल के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
30 मई को राजिंदर सिंह की मौत होने के बाद उसकी पत्नी और सास ससुर ने दिल का दौरा पडने की कहानी गढ़ दी थी जिसे राजिंदर के परिवार ने मान भी लिया था। इसके बावजूद खुफिया रिपोर्ट के आधार पर जोधां पुलिस ने राजिंदर के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करने के बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था।
विज्ञापन
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने राजिंदर की दिल का दौरा पड़ने से मौत की झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजिंदर को जहर देकर मारने का खुलासा हो गया है।
विज्ञापन
जोधां पुलिस ने हरमिंदर सिंह के बयान पर राजिंदर की पत्नी जसवीर कौर, सास इंदरजीत कौर और ससुर चरनजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
हरमिंदर सिंह ने बताया कि बहु जसवीर कौर उनके बेटे राजिंदर की मर्जी के खिलाफ उसे लेकर मायके गांव नारंगवाल रहने लगी थी। घर जमाई बना लेने के बाद पत्नी और सास ससुर ने राजिंदर पर अमानवीय अत्याचार शुरू कर दिया। यहां तक कि उससे बुरी तरह मारपीट भी की जाती थी। राजिंदर ने कई बार उन्हें बताया कि ससुराल में उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार होता है, वो बहुत दुखी रहने लगा था।
30 मई को उन्हें बहु ने फोन करके बताया कि राजिंदर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। जब वे नारंगवाल पहुंचे तो राजिंदर का शव डीप फ्रीजर में रखा था। जोधां पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके जांच जारी रखी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दिल का दौरा पड़ने की झूठी कहानी का पर्दाफाश कर दिया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दलविंदर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, वो घर से फरार हो गए हैं उन्हें बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।