फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   job fraud by chandigarh tour & travel company

विदेश में नौकरी के नाम पर तीन से ठगे लाखों

Fri, 22 Jan 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
job fraud by chandigarh tour & travel company

चंडीगढ़ की टूर और ट्रेवल कंपनी ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों को लाखों रुपये का चूना लगाया। पीड़ितों ने पुलिस में सेक्टर 22 स्थित ओवरसीज टूर एंड ट्रैवल कंपनी के निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ओवरसीज टूर एंड ट्रेवल कंपनी के निदेशक राहुल ने मोहाली के सुनील कमार, जींद के मोहन लाल और अंबाला के आशीष खन्ना से आस्ट्रेलिया में नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे और पासपोर्ट लिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सुनील ने नौकरी पाने के लिए 4.80 लाख रुपये दिये थे। मोहनलाल ने करीब 3.40 लाख रुपये दिए और आशीष ने 3.80 लाख रुपये कंपनी को विदेश जाने की लालच दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी ने उनको एक कंपनी का  फर्जी नियुक्ति पत्र दिया। ये नियुक्ति पत्र बैंकाक की कंपनी का था। लेकिन युवकों ने कंपनी के बारे में जांच पड़ताल की तो बैंकाक में उस नाम की कोई कंपनी थी ही नही।


जिसके बाद पीड़ितों ने ओवरसीज टूर एंड ट्रैवल से अपने पैसे वापस मांगे पर कंपनी ने उनके न तो पैसे लौटाए और न ही विदेश में नौकरी लगवाई। बार बार पैसे मांगने के बाद भी जब पैसे न मिले तो उन्होंने सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी। पुलिस मामले की जांच कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed