{"_id":"596068284f1c1ba97c8b46c1","slug":"jhajjar-road-accident-eight-people-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरक्षकों के चंगुल से रिश्तेदारों को छुड़ाने जा रहे 8 लोगों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरक्षकों के चंगुल से रिश्तेदारों को छुड़ाने जा रहे 8 लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरक्षकों के चंगुल से रिश्तेदारों को छुड़ाने के लिए निकले थे कि रास्ते में मौत से सामना हो गया और वह 8 लोगों को अपने साथ ले गई। हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। हरियाणा में झज्जर के मारुत गांव के नजदीक देर रात जायलो और ट्राले की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई।
मरने वाले सभी जायलो सवार चरखी दादरी के गांव मेहराना के रहने वाले हैं। मरने वालों में रणधीर, रामू, राजू पुत्र मोतीराम और राजू पुत्र भीमाराम, जगदीश, बीरबल, भागीरथ तथा सुखेंद्र शामिल हैं। ट्राला झज्जर से झूझकवास की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्राले में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए।

आठवे ने अस्पताल जाकर दम तोड़ा
झज्जर में सड़क हादसा
बेरी थाना के प्रभारी दयाचंद के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि जायलो को काटकर सवारों को निकाला गया। उनमें सात मौके पर ही मृत पाये गए तथा एक को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक भेजा गया, जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और डाक्टरों ने उसे ब्राट डेड बताया। हुआ यूं कि दादरी के गांव मेहराना से 4 आदमी एक कैंटर में 19 मवेशी गाजीपुर की मंडी में बेचने के लिए ले जा रहे थे।
इन्हें रास्ते में बहादुरगढ़ के पास कुछ गोरक्षकों ने पकड़ लिया। इन लोगों ने गांव में फोन कर मदद के लिए परिजनों को बुलाया था। एक जायलो में सवार होकर ये 8 परिजन बहादुरगढ़ की ओर जा रहे थे। गांव मारुत के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्राले से जायलो की सीधी भिड़त हो गई।