{"_id":"14c5aa8536cda9cec8b6f78ad896fac1","slug":"jewelry-theft-in-marriage-functions-gang-busted-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में जेवरात चोरी करने वाला गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में जेवरात चोरी करने वाला गैंग का पर्दाफाश
ब्यूरो/अमरउजाला, जीरकपुर
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समरोह में जेवरात चोरी करने के आरोप में जीरकपुर पुलिस ने दो महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि, गैंग का मुख्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें चार नाबालिग बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
बलटाना चौकी इंचार्ज अमनदीप सिंह ने बताया कि यह गैंग जीरकपुर, पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली में होने वाली शादियों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। अमनदीप ने बताया कि जिस क्षेत्र में शादी समारोह होता है वहां पर गैंग का सरगना मक्खन अपने नाबालिग बेटे समेत अन्य बच्चों को रेकी करने के लिए भेजता था।
विज्ञापन
इसके बाद यह बच्चे वहां मौजूद लोगों की जानकारी जुटाकर मक्खन को देते थे। इसके बाद मक्खन पत्नी सकून और धनिया बाई पत्नी बीर सिंह को वहां महिला रिश्तेदारों के पास बात करने के लिए भेज देता था। यह महिलाएं रिश्तेदारों को बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम देती थीं। इसके बाद महिलाएं बच्चों को जेवरात पकड़ा देतीं थीं। यह बच्चे मक्खन सिंह के पास जेवरात ले जाते थे।
विज्ञापन
अमनदीप ने बताया कि यह गैंग पिछले काफी समय से जीरकपुर के मैरिज पैलेसों में सक्रिय था। इस गैंग के सदस्य मूलरूप से गांव जाटखेड़ी (मध्य प्रदेश) हालवासी फ्लैट नंबर-11, सेक्टर-52 कजहेड़ी, चंडीगढ़ के रहने वाले हैं।
जांच अधिकारी ने बताया पुलिस को रविवार को बस स्टैंड पर गैंग के सदस्यों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंच गई। पुलिस को आते देख मक्खन अपने साथियों सहित भागने की कोशिश की। तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। हालांकि, मक्खन सिंह तो भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसके गैंग के बाकी छह साथियों को पकड़ लिया।
जिसमें चार नाबालिग बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज कर महिलाओं को डेराबस्सी कोर्ट में पेश किया। वहीं, नाबालिग बच्चों को मोहाली की जुवेनाइन कोर्ट में पेश किया गया। डेराबस्सी कोर्ट ने दोनों आरोपी महिलाओं को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
वहीं, जुवेनाइल कोर्ट ने नाबालिग बच्चों में से लड़कों को फरीदकोट स्थित बाल सुधार गृह व नाबालिग लड़कियों को जालंधर के नारी निकेतन भेज दिया है। इन बच्चों की उम्र 12 से 13 वर्ष है।
बलटाना चौकी इंचार्ज ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी महिलाओं से कई चोरी की घटनाएं की घटनाओं का खुलासा हो सकता है। पुलिस को इनके कब्जे से लाखों रुपये के सोने के जेवरात बरामद हुए हैं।