फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   jewellery theft in former union minister mother home

पूर्व केंद्रीय मंत्री की मां के घर लाखों की चोरी

Thu, 26 Mar 2015 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
jewellery theft in former union minister mother home

पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी की मां और मनोनीत पार्षद डा. अमृत तिवारी के घर से बीते मंगलवार को लाखों के गहने चोरी हो गए। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिकायत अमृता तिवारी सेक्टर-19 स्थित मकान नंबर- में अकेली रहती हैं। मंगलवार को उनके घर से करीब साढ़े चार लाख के गहने चोरी हो गए। पुलिस के अनुसार उन्होंने इसके बाद नौकरानी पर शक जताया था। इसके बाद सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


कोई कार्रवाई नहीं चाहती : डा. अमृत तिवारी
डा. अमृत तिवारी ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले ही नौकरानी को रखा था। पहले उन्हें उस पर शक था मगर अब वह इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहतीं। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस से रिक्वेस्ट की है कि पुलिस उस पर दबाव न बनाए। अगर उसने वारदात की होगी तो भी उससे गलती से ऐसा हुआ होगा। मैं फिर से घर में गहने तलाश कर रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरानी घर पर ही मौजूद: पुलिस
सेक्टर-19 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि चोरी के दौरान नौकरानी अपने घर गई। इसलिए शायद उन्होंने शक जता दिया। उन्होंने बताया कि फिलहाल, नौकरानी अपने घर पर ही है।


मनिंदर सिंह, प्रभारी, थाना सेक्टर-19 ने बताया कि डॉ.अमृत तिवारी ने पहले चोरी की शिकायत दी थी मगर दोबारा उन्होंने लिखितरूप से दिया कि घर का सामान कहीं मिसप्लेस हो गया है। वह खुद जांच कर रही हैं। अगर वे अपनी जांच के बाद शिकायत देती हैं तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed