{"_id":"572c450c4f1c1b0d745cd60e","slug":"jewellers-loot-chandigarh-loot-diamond-loot-chandigarh-police-sp-sukhchain-singh-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का दावा, 2 दिन में बता देंगे, किसने लूटे 14 करोड़?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का दावा, 2 दिन में बता देंगे, किसने लूटे 14 करोड़?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 06 May 2016 03:53 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट
- फोटो : amar ujala
दिनदहाड़े 14 करोड़ की लूट मामले में यूटी पुलिस की जांच शोरूम के इर्द गिर्द अटक गई है। शोरूम मालिक से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच, शोरूम सीसीटीवी फुटेज के पार्ट की जांच सहित बयानों पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस ने कहा कि सिर्फ दो दिनों का समय दीजिए, केस को सॉल्व कर देंगे। इसी पूरे मुद्दे को लेकर यूटी पुलिस की लंबी मीटिंग हुई है।
एसएसपी सुखचैन सिंह गिल ने बातचीत में किसी भी सवालों का जवाब साफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी एंगल पर जांच में लगी है। जबकि, उन्होंने फ्राड या लूट के सवाल पर भी चुप्पी साध ली। उन्होंने कहा कि रिजल्ट आने तक किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया जा सकता।
पुलिस को नही मिला अभी तक हीरों का रिकार्ड:
पुलिस ने शोरूम मालिकों से वारदात के दूसरे दिन हीरों के रिकार्ड मांगे थे। इसके बाद ही उन्होंने सीए और अकाउंटेंट की ड्यूटी लगा दी। लेकिन, हैरानी की बात है कि वारदात के पांचवें दिन भी एसएसपी सुखचैन सिंह ने कहा कि अभी शोरूम मालिकों से रिकार्ड लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शोरूम मालिक और वर्करों के रोल पर चुप्पी
जब एसएसपी से शोरूम मालिक और वर्करों के बारे में पूछताछ के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने किसी तरह का जवाब देने से साफ इनकार किया। उन्होंने कहा कि जब तक मामला सॉल्व नहीं हो जाता है। इस पर बयान नहीं दे सकता हूं। जबकि, पुलिस शोरूम मालिक और वर्करों से काफी पूछताछ कर चुकी है।

पुलिस के हाथ लगी दोबारा फुटेज
चंडीगढ़ के ज्वेलरी शोरूम में लूट
- फोटो : amar ujala
एसएसपी डा. सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस को वारदात की एक फुटेज मिली है। इस फुटेज की सीडी बनवाई जा रही है। इसको बाहरी पुलिस सहित पत्रकारों के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ इस फुटेज को पुराने केस में शामिल आरोपियों और अपराधियों से भी पूछताछ करने में लगी है।
लूट किसी प्लानिंग का हिस्सा तो नहीं
चंडीगढ़ पुलिस शोरूम में लूट की बात से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात हुई है जिसका थाने में केस भी दर्ज किया गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम को अमाउंट को लेकर शक है। जबकि, पुलिस जांच में लगी है कि लूट किसी प्लानिंग का हिस्सा तो नहीं है? हालांकि, लूट या प्लानिंग के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि जल्द ही रिजल्ट सामने होगा।
कोट----
लूट की वारदात में कुछ भी सामने नहीं आया है। लेकिन, हम वारदात को सुलझाने में पूरी टीम के साथ लगे हैं। लूट या प्लानिंग का जवाब मामला सॉल्व होने के बाद ही मिल सकता है। इससे पहले पुलिस किसी भी तरह का खुलासा करके जांच प्रभावित नही करवा सकती है।
डा. सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी
कोट-------
लूट मामले में कुछ भी बोलना बहुत मुश्किल है। हालांकि, पुलिस दो दिनों में केस को सॉल्व कर लेगी।
संतीष कुमार, डीएसपी सेंट्रल