फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jewelery worth Rs 3 lakh stolen from a house in Charkhi Dadri

Charkhi Dadri: दिनदहाड़े मकान से तीन लाख रुपये के गहने चोरी, वारदात के समय घर पर नहीं था कोई

Sat, 02 Jul 2022 12:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी/बौंदकलां (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Jul 2022 12:24 PM IST
सार

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 454 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
Jewelery worth Rs 3 lakh stolen from a house in Charkhi Dadri
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चरखी दादरी के सांवड़ गांव स्थित एक मकान को चोरों ने दिन-दहाड़े निशाना बनाया। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। चोर यहां से करीब तीन लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। पीड़ित मकान मालिक ने इसकी शिकायत बौंदकलां थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सांवड़ निवासी ज्योति कुमार ने बताया कि उसकी गांव के अड्डे पर परचून की दुकान है। पिछले एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वो दुकान पर आ गया था जबकि उसके बेटा-बेटी और मां घर पर थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ देर बाद उसका 12 साल का बेटा हर्ष भी दुकान पर आ गया।
विज्ञापन


करीब 11 बजे उसकी मां बेटी कोमल को दवा दिलाने सांजरवास चली गई। ज्योति कुमार ने बताया कि उसकी मां घर के मेन गेट पर ताला लगाने के बजाय कुंडी लगा गई। दोपहर करीब दो बजे उसकी मां जब वापस लौटी तो घर के कमरे में रखी संदूक खुली मिली जबकि ताला भी टूटा मिला। इसके तुरंत बाद मां ने मुझे सूचित किया। शिकयतकर्ता के अनुसार उसने घर पहुंचकर देखा तो गहने चोरी होने की पृष्टि हुई। इसके बाद उसने बौंदकलां थाना पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 454 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।

ये गहने हुए चोरी
शिकायत में मकान मालिक ज्योति कुमार ने बताया कि चोर संदूक में रखा एक सोने का हार, एक सोने का टीका, एक सोने की नत्थ, एक जोड़ी चांदी की पाजेब व तागड़ी और दो चांदी के सिक्के ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार गहनों की कमीत करीब तीन लाख रुपये है।

 

मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा 380 व 454 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस वारदात को ट्रेस कर लेगी। संजय कुमार, हेड कांस्टेबल एवं जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed