{"_id":"5bb7b9e2867a5507437c33fc","slug":"jammu-s-youth-commited-suicide-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से मिलने जम्मू से चंडीगढ़ पहुंचा परिवार, दरवाजा खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे से मिलने जम्मू से चंडीगढ़ पहुंचा परिवार, दरवाजा खोला तो पैरों तले खिसक गई जमीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू का एक परिवार अपने बेटे से मिलने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा, लेकिन परिवार ने अपनी आंखों से जो देखा उस पर एक बारगी विश्वास नहीं हुआ। रूह कांपा देने वाले इस भयावह दृश्य के बाद परिवार सदमे में है। दरअसल, जम्मू से चंडीगढ़ आकर आईलेट्स की तैयारी कर रहे युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
मामले का पता उस समय लगा जब शुक्रवार देर शाम युवक की बहन और बुआ जम्मू से उसके चंडीगढ़, सेक्टर-9 स्थित मकान नंबर-4 पर पहुंचे। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। फिर बहन ने कमरे की पिछली खिड़की से अंदर झांका तो भाई को फंदे से लटका देख उसकी चीख निकल गई और जोर-जोर से रोने लगी। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर सेक्टर-3 थाने के कार्यकारी एसएचओ इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह अन्य पुलिसकर्मियों सहित मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान जम्मू के शांतिपुरम के गांव लोअररूमनोगा निवासी 28 वर्षीय शुभम के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके की जांच की तो शुभम के करीब दो दिन से फंदे से लटके होने का पता चला। उसके पांव नीले पड़ चुके थे और काफी गंध भी आ रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शुभम की बहन और बुआ से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे शुभम के मोबाइल नंबर पर फोन कर रहे थे लेकिन दो दिन से कॉल का जवाब नहीं मिल रहा था। इसी कारण वे शुक्रवार को जम्मू से चंडीगढ़ शुभम से मिलने पहुंचे तो उसे कमरे में पंखे से लगे फंदे पर लटका पाया। पुलिस जांच में पता लगा कि शुभम सेक्टर-34 में कंप्यूटर का कोर्स करता था।
वह आईलेट्स की तैयारी करने सहित मोहाली में प्राइवेट नौकरी भी कर रहा था। शुभम के पिता पीएनबी से रिटायर हुए हैं। पुलिस ने शुभम के कमरे और उसके कपड़ों की जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस जांच में पता लगा कि उक्त मकान नंबर में शुभम बीते करीब चार महीने से बतौर किराएदार रह रहा था। मौके की जांच कर पुलिस ने शुभम का शव पोस्टमार्टम और आगामी कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जीएमएसएच-16 की मोर्चरी में रखवाया है लेकिन पुलिस को फिलहाल शुभम के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लगा है।