फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Police registered case against two in murder after two year long investigation

दो साल बाद खुलासा: प्रेम संबंधों में आड़े आ रहा था पति, पत्नी ने दी ऐसी मौत... पुलिस भी नहीं पकड़ पाई

Tue, 20 Aug 2024 10:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 10:03 AM IST
सार

हैप्पी की पत्नी के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। हैप्पी को पत्नी पर शक हो गया था जिसके बाद आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। पति की मौत के बाद से आरोपी महिला भी गायब है।

विज्ञापन
Jalandhar Police registered case against two in murder after two year long investigation
हत्या मामले में दो साल बाद खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के कुक्कड़ पिंड में युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत की घटना में दो साल की लंबी जांच के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को जांच के दौरान विसरा रिपोर्ट भी मिली थी, जिसमें जहर पाया गया था। जांच के बाद सामने आया है कि जालंधर कैंट के गांव कुक्कड़ पिंड के रहने वाले हैप्पी की पत्नी सोनिया के अवैध संबंध थे। इसलिए पति को रास्ते से हटाने के लिए वह थोड़ा-थोड़ा जहर खाने में मिलाकर देती रही। इसके चलते उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन


थाना जालंधर कैंट के एसएचओ हरभजन लाल ने बताया कि मामले में हैप्पी की पत्नी सोनिया और उसके प्रेमी मनजिंदर सिंह निवासी कुक्कड़ पिंड को नामजद किया है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला 

कुक्कड़ पिंड के रहने वाले हैप्पी के पिता बलदेव सिंह ने शिकायत में कहा था कि उसके बेटे हैप्पी की शादी करीब 17 साल पहले सोनिया के साथ हुई थी। उक्त शादी से दोनों को 4 बच्चे थे। हैप्पी को अपनी पत्नी सोनिया के चरित्र पर शक था कि उसके अवैध संबंध मनजिंदर के साथ हैं। मोबाइल में चैटिंग भी मिली थी। हैप्पी का शव परिवार को 10 नवंबर 2022 को गांव हरिमानपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। 25 नवंबर 2022 को सोनिया घर से कहीं चली गई थी। परिवार ने गुमशुदा की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

जब सोनिया का कुछ नहीं पता चला तो परिवार ने अपने बेटे हैप्पी का कमरा चेक किया। जहां से सोनिया का मोबाइल परिवार को मिला। फोन चेक करने पर सोनिया की अपने प्रेमी मनजिंदर के साथ चैट और कुछ वीडियो रिकॉर्डिंग मिली। इससे शक गहरा हो गया कि सोनिया ने मनजिंदर के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed