{"_id":"64e7551ed49f3c1b0a0d9f53","slug":"jalandhar-dehat-police-arrested-seven-people-for-looting-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: लूटपाट करने वाले सात आरोपी काबू, चार वाहन, 27 मोबाइल और तेजधार हथियार बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar News: लूटपाट करने वाले सात आरोपी काबू, चार वाहन, 27 मोबाइल और तेजधार हथियार बरामद
Thu, 24 Aug 2023 06:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 24 Aug 2023 06:50 PM IST
सार
डीएसपी फिल्लौर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि फिल्लौर पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान सूरज कुमार निवासी ननकू मोहल्ला, बिरजू निवासी नहिर कंडा और हरजिंदर सिंह उर्फ गब्बर निवासी गांव नंगल फिल्लौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चार वाहन, 27 मोबाइल फोन और तेजधार हथियार पकड़े हैं। डीएसपी आदमपुर विजय कंवरपाल ने बताया कि पिछले काफी समय से भोगपुर में चोरी की वारदातें बढ़ गई थीं। इसके बाद थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नाकेबंदी और गश्त बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने वाले आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ सोनू निवासी गांव डल्ली, करन निवासी मोहल्ला गुरु रविदास नगर, जश्न कुमार उर्फ सन्नी गांव हरसी टांडा और नवजोत सिंह निवासी मेन बाजार भोगपुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे के 16 मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त दो एक्टिवा और दो तेजधार हथियार बरामद किए हैं। वहीं, लूट की वारदात को अंजाम देते समय एक आरोपी पवन कुमार को लोगों ने पकड़ लिया था। हालांकि भागते समय गिरने से उसे चोट आई थी। उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि नशे की पूर्ति के लिए लोगों को लूटते थे और अब तक 50 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
इसी तरह थाना फिल्लौर की पुलिस ने तीन स्नैचरों को गिरफ्तार कर 11 मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। डीएसपी फिल्लौर सिमरनजीत सिंह ने बताया कि फिल्लौर पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन के दौरान सूरज कुमार निवासी ननकू मोहल्ला, बिरजू निवासी नहिर कंडा और हरजिंदर सिंह उर्फ गब्बर निवासी गांव नंगल फिल्लौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है ताकि अन्य वारदातों का भी पता चल सके।